पंचायत चुनाव मंडराया हैं चुनाव प्रतिद्वंदियों की कमी नहीं होंगी तरह तरह के फर्जी आरोप लगाये जाएंगे – प्रवीण त्रिपाठी सचिव / ग्राम पंचायत अधिकारी
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश /भादर ।* ग्राम पंचायत रतापुर में गौशाला में गायों की मौत को लेकर जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र *दिनांक 02.11.2026* पर ग्राम प्रधान प्रशासक *जितेंद्र पाल* ने जोरदार खंडन किया है। शिकायतकर्ता *हरिओम पांडेय पुत्र मनोज कुमार पांडेय* द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को प्रधान ने *वेबुनियाद, निराधार और फर्जी* बताया है।
प्रधान प्रशासक जितेंद्र पाल ने दावा किया है कि शिकायतकर्ता हरिओम पांडेय पूर्व पंचायत चुनाव में समर्थकों ने *शिकस्त खा चुके हैं* और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी के चलते अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। दम है तो ग्रामीणों को साथ लेकर शिकायत करें, बाहरी व्यक्तियों को भाड़े पर लाकर फर्जी आरोप लगाना बंद करें।
*वीडियो साक्ष्य की दी चुनौती -*
जितेंद्र पाल ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि गौशाला से मृत गौवंश को बाहर फेंकने का आरोप सत्य है तो *गौशाला से मृत गौवंश का वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करें।*जबकि हमारे यहाँ गौशाला में सी सी टी वी कैमरा लगा हैं l
यह सत्य हो सकता है कि गांव का या बाहर का कोई व्यक्ति मृत गौवंश को जंगल में फेंक गया हो, जिसे कुत्ते-कौए नोच रहे हों, उसका जिम्मेदार प्रधान व प्रशासन नहीं होगा। यदि सूचित किया होता कि मैं सक्षम नहीं हूं, तो उसका प्रबंध मैं स्वयं अपनी जेब से कर देता।
ऐसे घिनौने कृत्य की मैं एवं सचिव *प्रवीण त्रिपाठी* समेत ब्लॉक प्रशासन *अरुण कुमार सिंह ADO ISB भादर* घोर निंदा करते हैं।
*जांच में दूध का दूध पानी का पानी -*
मामले में जांच अधिकारी *अरुण सिंह* द्वारा मौके पर पहुंचकर गौशाला का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया –
– मौके पर *टैग युक्त 106 गौवंश पंजीकृत* हैं, 1 बीमार है, परन्तु मौके पर *110 गौवंश मौजूद* हैं, यानी पंजीकृत से भी अधिक गौवंश संरक्षित हैं।
– गौशाला में *19 बोरी ज्ञान धारा का पशु आहार* और पर्याप्त भूसा का भंडारण मौजूद है। सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में इन्वर्टर सहित एवं हाई मास्क लाईट भी लगी हैं l आवारा सांड जिसको काबू नहीं किया जा सका जिसको टैग नहीं लगा सकें केयर टेकर क़ो मार भी दिया अभी एक गौवंश ने गौरीगंज में सचिव जी का थोबड़ा भी बिगाड़ दिया हैं l
– *हरा चारा बरसीम* की भी समुचित व्यवस्था बोवाई हों चुकी है।
–
जांच अधिकारी अरुण सिंह ने दिए निर्देश –
गौवंश के लिए *नमक एवं जाड़े के लिए कोट (जूट)* उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रधान प्रशासक ने कहा कि ब्लॉक प्रशासन पूरी तरह गौसेवा के प्रति समर्पित है और इस तरह की झूठी शिकायतों से विकास कार्य बाधित नहीं होगा।
पंचायत चुनाव में ताकत दिखाएं विपक्षी फिर जोर आजमाइश होंगी
कितने पानी में हैं पता चल जायेगा l जाँच अधिकारी किसी प्रकार की खामी नहीं पाये हैं l

