रवि भूषण मिश्र
अपने किये गये वादों एवं जनता जनार्दन के प्रत्येक पहलू पर हमेशा खरा उतरता हूँ – आजाद सिंह जन सेवक
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश /भादर।* विकास खंड भादर की हॉट सीट मानी जाने वाली *ग्राम पंचायत मवईया* में आज भी एक ही नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है – *आजाद सिंह*।
पूर्व प्रधान रहते हुए ऐतिहासिक विकास कराने वाले और अब *भावी प्रधान प्रत्याशी* के रूप में जनता के दिलों पर राज करने वाले आजाद सिंह आज भी पंचायत में प्रतिनिधित्व निभा रहे हैं। प्रधान न रहते हुए भी गांव की हर समस्या, हर सुख-दुख में सबसे पहले खड़े होने वाले नेता के रूप में उनकी पहचान बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि आजाद सिंह के कार्यकाल में जो विकास की गंगा बही, वो आज तक याद की जाती है। जनता आज भी उन्हें अपना प्रधान मानती है।
*दमदार वापसी का ऐलान -*
आजाद सिंह ने ऐलान किया है कि *आगामी पंचायत चुनाव वे पूरी मजबूती, दमदारी और जनसमर्थन के साथ लड़ेंगे।* विरोधियों के लिए यह ऐलान किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को *धनतेरस, दीपावली और भैया दूज* की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे और खुशहाली लेकर आए, सभी पर्व को हर्षोल्लास से मनाएं।

