रवि भूषण मिश्र
कम खर्चो में वेहतर सफल इलाज किया जाता हैं यही वजह हैं कि मरीजों में विश्वास जमा हैं
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* रायबरेली के प्रसिद्ध नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव गोपाल अपनी निजी क्लिनिक, ककवा रोड ओवर ब्रिज के पूरब, अमेठी में निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। कम समय में ही अपनी कुशल चिकित्सा और मृदु व्यवहार से उन्होंने अमेठी क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है।
नाक, कान, गले से संबंधित जटिल रोगों के सफल इलाज के लिए दूर-दूर से प्रतापगढ़ रायबरेली गौरीगंज मुसाफिर खाना शुकुल बाजार सुल्तानपुर से मरीज उनके पास पहुंच रहे हैं। आधुनिक उपकरणों से युक्त क्लिनिक में मरीजों को बेहतर परामर्श और इलाज मिल रहा है।
*दीपावली पर विशेष अपील*
दीपावली पर्व के मद्देनजर डॉ. शिव गोपाल ने धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज की समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से जोरदार अपील की है कि इस दीपावली पर ज्वलनशील और तेज धमाके वाले विस्फोटक पटाखों से दूरी बनाए रखें।
उन्होंने कहा, “तेज धमाके वाले पटाखे बच्चों की सुनने की क्षमता और आंखों के लिए बेहद खतरनाक हैं। कान के पर्दे फटने, बहरेपन और गले में जलन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, दीयों की रोशनी से घर को रोशन करें।”
क्षेत्रवासियों ने डॉ. शिव गोपाल की इस जन-जागरूकता पहल की सराहना की है।

