रवि भूषण मिश्र
अमेठी क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास करवाकर सूरत बदल दी जाएगी
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश । विधानसभा 186 में चुनावी हलचल तेज -* भाजपा से भावी विधानसभा प्रत्याशी और शिक्षा जगत के सशक्त हस्ताक्षर *श्री शरद द्विवेदी* ने भादर के प्रतिष्ठित *बाबा जैराम द्विवेदी पीजी कॉलेज, नरहर* में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को *राष्ट्रीय एकता दिवस* के रूप में ऐतिहासिक बना दिया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष *प्रभात शुक्ला* और वरिष्ठ नेता *राम अंजोर* की मौजूदगी में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
*शरद द्विवेदी का दमदार संबोधन -*
“सरदार पटेल केवल नाम नहीं, भारत की एकता की आत्मा हैं। अगर आज हम एक भारत में सांस ले रहे हैं तो वो पटेल की लौह इच्छाशक्ति का परिणाम है। अमेठी का युवा एकता के इस मंत्र को लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटेगा।”
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मुट्ठी बांधकर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को दोहराया। पूरे कॉलेज परिसर में भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के नारों से गूंज उठा।

