रवि भूषण मिश्र
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* जनपद में बेहतर होम्योपैथिक सेवाएं देने वाले जिला होम्योपैथिक अधिकारी (DHO) *जय प्रकाश वर्मा* ने अपने समस्त अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों समेत समूचे जनपदवासियों और देशवासियों को धनतेरस, दीपावली और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
*उन्होंने त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।*
*बच्चों के लिए विशेष चेतावनी:* डीएचओ जय प्रकाश वर्मा ने अभिभावकों से खास अपील करते हुए कहा है कि दीपावली पर बच्चे अक्सर ज्वलनशील और तेज आवाज वाले विस्फोटक पटाखों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें खतरनाक पटाखों से दूर रखें। केवल हरे पटाखे और फुलझड़ी का ही प्रयोग करें।
*स्वास्थ्य सलाह:* उन्होंने कहा कि यदि फिर भी कोई अप्रिय घटना या जलने-कटने की घटना होती है, तो घबराएं नहीं। तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल / होम्योपैथिक चिकित्सालय में जाकर उपचार कराएं और चिकित्सक की सलाह लें।
डीएचओ के इस मानवीय संदेश की पूरे जनपद में सराहना हो रही है।

