रवि भूषण मिश्र
अपने किये गए प्रत्येक वादों एवं जनता जनार्दन के प्रत्येक पहलू पर हमेशा खरा उतरता हूँ – जीतेन्द्र तिवारी पप्पू जनसेवक
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश भादर / अमेठी।* विकास खण्ड भादर की ग्राम पंचायत *रतापुर* के लोकप्रिय जनसेवक एवं पूर्व प्रधान प्रतिनिधि *जितेन्द्र कुमार पप्पू तिवारी* ने धनतेरस, दीपावली और भैया दूज के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और त्योहार को हर्षोल्लास व आपसी प्रेम के साथ मनाने की अपील की है।
*जनसेवक के रूप में पहचान:* पप्पू तिवारी रतापुर में एक नाम नहीं, बल्कि भरोसे का प्रतीक बन चुके हैं। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रहते हुए उन्होंने जो वादे जनता से किए थे, उन पर हमेशा खरा उतरने का काम किया है। जनता के सुख-दुख में 24 घंटे खड़े रहने वाले जनसेवक के रूप में उनकी अलग पहचान है।
*आगामी चुनाव पर बड़ा दावा:* आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जितेन्द्र कुमार पप्पू तिवारी ने ऐलान किया है कि वह चुनाव पूरी मजबूती और दमदारी के साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद प्रधान बनना नहीं, बल्कि जनसेवक बनकर अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है।
*ग्रामीणों का अपार भरोसा:* गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में पप्पू तिवारी के प्रति अपार भरोसा और समर्थन देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पप्पू तिवारी ने हमेशा जनता जनार्दन के हर पहलू, हर समस्या पर साथ दिया है और वही एक ऐसे नेता हैं जो कहते नहीं, करके दिखाते हैं।
ग्रामीणों में चर्चा है कि इस बार रतापुर पंचायत में पप्पू तिवारी का पलड़ा सबसे भारी है।

