रवि भूषण मिश्र
संघ से लेकर केंद्र सरकार में अनेकों विभाग के सदस्य के रूप में दे रहें सेवा
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश मिश्रौली / अमेठी लखनऊ दिल्ली ।* पैतृक आवास मिश्रौली, जनपद अमेठी निवासी और केंद्र सरकार द्वारा *”भारत गौरव रत्न”* से सम्मानित *पंडित गायत्री प्रसाद उपाध्याय* ने समस्त देशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
भारत गौरव रत्न से सम्मानित पंडित उपाध्याय ने अपने शुभकामना संदेश में जनपद अमेठी वासियों, प्रदेश वासियों और समूचे राष्ट्र वासियों को *धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज* की बधाई देते हुए पर्व को हर्षोल्लास, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है। सभी को अपने घरों में दीप जलाकर पर्यावरण की रक्षा करते हुए त्योहार मनाना चाहिए।
*अभिभावकों से विशेष अपील:* पंडित गायत्री प्रसाद उपाध्याय ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को खतरनाक और तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है, इसलिए सुरक्षित दीपावली ही सच्ची दीपावली है।
अमेठी के गौरव, पंडित गायत्री प्रसाद उपाध्याय के इस संदेश के बाद पूरे जनपद में खुशी की लहर है और उनके समर्थकों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की है।

