रवि भूषण मिश्र
*आचार्य व्यास जी ने कृष्ण बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण वर्णन,किया श्रद्धालुओं से पंडाल खचाखच भरा रहा*
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* गोपालापुर, भेंवई, बरियारशाह बाजार, जनपद अमेठी में निज निवास चंद्र शेखर मिश्र व श्रीमती पुष्पा मिश्रा एवं आशुतोष मिश्र व अंशुमान मिश्र उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक के पैतृक निजी आवास पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथा का भव्य आयोजन हुआ।
कथा व्यास पं. राजीवकृष्ण शास्त्री जी महाराज श्रीधाम अयोध्या ने कहा कि संसार का पति ब्रम्हाण्ड नायक जगतगुरु जगतपति परमात्मा हैं, हम सब तो उनकी पत्नियां हैं।
उन्होंने कृष्ण बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा की कथा का विस्तार से मार्मिक वर्णन किया। जैसे ही गोवर्धन लीला का प्रसंग आया, पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूँज उठा। श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने लगे।
कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी एवं गोवर्धन पर्वत धारण करने की लीला का वर्णन किया गया।
कथा समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक। मुख्य यजमान श्री चंद्रशेखर मिश्र एवं श्रीमती पुष्पा मिश्रा पूर्व CDPO हैं।
मुख्य यजमान ने कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में आशुतोष मिश्र SKAE अंशुमान मिश्र उप निरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस एवं एडवोकेट आदित्य मिश्र का अतुलनीय सहयोग करार दिया हैं l
23 नवंबर दिन सोमवार क़ो महाप्रसाद वितरण विशाल भंडारे का आयोजन किया गया हैं क्षेत्रीय श्रद्धांलुओं से आयोजक परिवार ने भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर सफल बनाये जाने की पुरजोर अपील किया हैं l और अपने अपने जीवन क़ो कृतार्थ करने की अपील किया हैं l

