रवि भूषण मिश्र
भागवत कथा मानव जीवन का उद्धार करती है – एडवोकेट आदित्य मिश्र
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* भादर ब्लॉक के गोपालापुर बरियारशाह गाँव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ रहा है। मुख्य यजमान श्री चंद्रशेखर मिश्र एवं श्रीमती पुष्पा मिश्रा सीडीपीओ के संयोजन में अंशुमान मिश्र, उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक अंशुमान मिश्र व एडवोकेट आदित्य मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कथा में आचार्य व्यास जी ने भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला एवं रुक्मिणी विवाह प्रसंग का सजीव वर्णन किया।
महारास लीला के वर्णन पर पूरा पंडाल “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा, तो रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर श्रोतागण भाव-विभोर हो गए। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर विवाह उत्सव को जीवंत कर दिया।
आयोजन को सफल बनाने में विनीत – डॉ. रमाकांत तिवारी, आशुतोष मिश्र, शिवशंकर शुक्ल (भोला) एडवोकेट सहित स्वागताकांक्षी सत्यप्रकाश मिश्र, जितेंद्र, महेन्द्र, अमिता, अंशुमान मिश्र (पु. उप निरीक्षक), शिवकुमार शुक्ल, आदित्य मिश्र (एडवोकेट), रबी मिश्र, आस्तिक मिश्र, स्वास्तिक मिश्र, परीक्षित, अयांश मिश्र, अथर्व मिश्र, अमित-विक्रम मिश्र एवं समस्त मिश्र परिवार का अतुलनीय सहयोग मिल रहा है।
पंडाल खचाखच श्रद्धालुओं से भरा रहा। आयोजक परिवार ने बताया कि कथा में प्रतिदिन भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया जा रहा है। कथा उपरांत 23 नवंबर क़ो विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की जोरदार अपील की गई है l भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का तकाजा लगाया जा रहा है l

