रवि भूषण मिश्र
विशाल महाप्रसाद में पहुंची चर्चित हस्तियाँ, सभी दलों के नेताओं ने सिरकत कर ग्रहण किया महाप्रसाद – सपा नेता बलराम यादव प्रधान प्रतिनिधि
Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश । ग्राम खाझा, पोस्ट भेंवई, जिला अमेठी में परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकम्पा से श्री गया जगन्नाथ जी एवं चारों धाम के दर्शनोपरान्त निजी आवास गृह प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा / श्रीराम कथा के समापन अवसर पर 19 नवंबर को श्री गया जगन्नाथ जी का विशाल भंडारे एवं बिरहा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय बिरहा गायक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी देवरिया एवं राष्ट्रीय बिरहा गायिका ज्योति यादव की प्रस्तुति को 25000 से ऊपर श्रद्धालुओं ने तन्मयता से सुना। बिरहा की धुन पर श्रोता देर तक झूमते रहे।
कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार मिश्रा प्रधान एवं समाजसेवी खरगपुर ने अपनी मृदुल मधुर वाणी से किया l
विशाल महाप्रसाद भंडारे में क्षेत्र की चर्चित हस्तियाँ पहुंचीं। प्रवीण कुमार पप्पू सिंह ब्लॉक प्रमुख भादर, मनीष सिंह प्रतिनिधि व भावी विधानसभा 186 प्रत्याशी प्रवीण कुमार पप्पू सिंह अमेठी, राम उदित यादव समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अमेठी, शिव प्रताप यादव बीआरसी, संभावित विधानसभा 186 अमेठी सपा प्रत्याशी एवं बेबाक वक्ता जय सिंह प्रताप यादव सपा नेता अमेठी समेत मनीराम वर्मा दावेदार विधानसभा प्रत्याशी सपा, बसपा, कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित लगभग 25 हजार से ऊपर श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक ग्राम प्रधान बलराम यादव, विनीत श्रीमती ऊषा देवी एवं श्री बलराम यादव, श्रीमती मनीषा एवं श्री कृष्ण कुमार यादव, श्रीमती आरती यादव एवं श्री राहुल यादव ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया हैं।
हर सम्भव वस्त्र दान अन्न दान के साथ द्रव्य दान भी किया गया श्रद्धांलुओं ने आयोजक परिवार की नेक मंगल कामना किया हैं l
आयोजक परिवार ने मीडिया से बताया कि यह निमंत्रण नहीं अपने करीवियों इष्ट मित्रों क़ो एक साथ मिलने का मौका हैं l ईश्वर की कृपा सभी पर बनी रहें l सामर्थ्य वान लोगों क़ो भी आगे आना चाहिए आपसी मत भेद छोड़ कर इसी बहाने एक दूसरे – नये पुराने से मिलते रहें l

