रवि भूषण मिश्र
भागवत कथा मानव जीवन क़ो भव सागर से पार लगाने का सुगम मार्ग है – चंद्रशेखर मिश्र एवं पुष्पा मिश्रा मुख्य यजमान
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* भादर ब्लॉक के गोपालापुर बरियारशाह गाँव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धा और भक्ति के शिखर पर पहुँचकर आज संपन्न हुई। कथा के अंतिम दिन पंडाल श्रद्धालुओ से खचाखच भरा रहा खाली जगह नहीं थी।
कथा के *कथा व्यास श्री धाम अयोध्या से पधारे पंडित राजीव कृष्ण शास्त्री जी महाराज* ने अंतिम दिन *कृष्ण-सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष* का बड़ा ही मार्मिक वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि सुदामा के चना,चावलों में स्वार्थ नहीं, प्रेम था और भगवान ने उसी प्रेम को त्रिलोक की संपदा से बढ़कर माना। वहीं परीक्षित मोक्ष के माध्यम से बताया कि जिसका मन अंत समय में भगवान में लग जाता है, उसका मोक्ष निश्चित है। कथा सुनकर पूरा पंडाल “जय श्री कृष्ण-राधे राधे” के जयकारों से गूंज उठा।
यह भव्य आयोजन *मुख्य यजमान चंद्रशेखर मिश्र एवं श्रीमती पुष्पा मिश्रा* के संयोजन में, *सीडीपीओ , उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक अंशुमान मिश्र व एडवोकेट आदित्य मिश्र* के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में आशुतोष मिश्र *विनीत – डॉ. रमाकांत तिवारी, आशुतोष मिश्र, शिवशंकर शुक्ल (भोला) एडवोकेट सहित स्वागताकांक्षी सत्यप्रकाश मिश्र, जितेंद्र, महेन्द्र, अमिता, अंशुमान मिश्र, शिवकुमार शुक्ल, आदित्य मिश्र (एडवोकेट), रबी मिश्र, आस्तिक मिश्र, स्वास्तिक मिश्र, परीक्षित, अयांश मिश्र, अथर्व मिश्र, अमित-विक्रम मिश्र एवं समस्त मिश्र परिवार* सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों का अतुलनीय सहयोग रहा।
आयोजक परिवार ने बताया कि *23 नवंबर दिन सोमवार को महाप्रसाद वितरण (विशाल भंडारा)* का आयोजन किया गया है। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की अपील की गई है।
जय श्री कृष्ण – राधे राधे l

