Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। विद्युत पारेषण खण्ड उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड सुल्तानपुर द्वारा विद्युत कटौती के सम्बन्ध मे सूचना जारी की है । क्षेत्र वासियो को बिजली गुल रहने की सूचना जारी करते हुए सहयोग की अपील की गई है वा बताया गया है कि आवश्यक कार्य के चलते कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । दरसल कार्यालय अधिशाषी अभियन्ता द्वारा जारी सूचना के अनुसार 132 केवी उपकेन्द्र गौरीगंज , अमेठी 33 केवी बसवार पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य किए जाने के चलते 33 केवी पोषकों से पोषित गौरीगंज की विद्युत आपूर्ति जारी विवरण के अनुसार बंद रहेगी । अत: विद्युत उपभोक्ताओं को बाधित विद्युत आपूर्ति की समय सारणी के अनुरूप अपने कार्य को सुगम बनाने के लिए सजग रहना होगा। विद्युत विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार 132 केवी उपकेंद्र गौरीगंज पर दिनांक 2 फरवरी 2024 से प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक 33 केवी मलिक मुहम्मद जायसी अस्पताल , बेनीपुर , पीठीपुर , बहोरखा , गौरीगंज (ग्रामीण) , बरनाटीकर एवम जामो की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । विद्युत विभाग द्वारा जनहित में क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
