Uptoday न्यूज
*अमेठी।* शासन के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0के0 शर्मा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनपद में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका इण्टर कालेज असैदापुर, गौरीगंज में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु शर्तो के अधीन निःशुल्क आवेदन पत्र वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त शिक्षा सत्र के तहत कक्षाओं में प्रवेश के हेतु इच्छुक अभिभावक 28 फरवरी 2024 से 15 मार्च 2024 तक सम्बन्धित विद्यालय से आवेदन प्राप्त कर 15 मार्च 2024 तक अनिवार्य रूप से जमा करा दें। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित पूर्णतः राजकीय व निःशुल्क आवासीय विद्यालय है, विद्यालय सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु कुल रिक्त सीटों की संख्या 104 है जिसमें अनुसूचित जाति के 44, अन्य पिछड़ा वर्ग के 36 एवं सामान्य वर्ग के छात्राओं की संख्या 24 है तथा विद्यालय में शहरी क्षेत्र के रू0 56460 व ग्रामीण क्षेत्र के रू0 46080 तक आय के अभिभावक पाल्य संस्था में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षा पाठ्यक्रम सामग्री, भोजन, वस्त्र, आवासीय सुविध पूर्णतः निःशुल्क है एवं विद्यालय में 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 25 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग तथा 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है तथा आवेदन फार्म विद्यालय के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त एवं जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, गत वर्ष के परीक्षा परिणाम के अंकपत्र सहित 05 फोटो संलग्न कर जमा करना अनिवार्य है तथा विस्तृत जानकारी हेतु विद्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

