*आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक व्यय प्रेक्षकों को किया नियुक्त।*
Uptoday न्यूज
अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट निशा अनंत ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सहायक व्यय प्रेक्षकों को नामित किया है, उन्होंने बताया कि 37 अमेठी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में व्यय अनुवीक्षण के संबंध में सौरभ अग्रवाल अधिकारी बैंक ऑफ़ बड़ोदा बहादुरपुर, अभय शंकर वर्मा अधिकारी बैंक ऑफ़ बड़ोदा बहादुरपुर, विशाल झा सहायक प्रबंधक बडौदा यूपी बैंक राजा बाजारशुकूल, दिग्विजय शुक्ला सहायक प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक वहाबगंज जायस तथा रिजर्व टीम के रूप में भूपेंद्र शुक्ला सहायक प्रबंधक पंजाब एंड सिंध बैंक जायस, निरंजन सिंह बडौदा यूपी बैंक बाबूगंज को सहायक व्यय प्रेक्षक नामित करते हुए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए समस्त व्यय प्रेक्षकों द्वारा सौंप गए दायित्वों का निर्वहन एवं उनके नियंत्रणाधीन/निर्देशन में कार्य करने के निर्देश दिए हैं साथ ही उपरोक्त नामित अधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी अमेठी से समन्वय स्थापित करते हुए उनके निर्देशन में निर्वाचन के दौरान व्यय अनुवीक्षण संबंधी समस्त कार्य ससमय पूर्ण कराएंगे।

