
Uptoday न्यूज
अमेठी
भाजपा ने जनपद अमेठी के सभी मंडलों में लाभार्थी सम्मान अभियान कार्यशाला का आयोजन किया है। लाभार्थी सम्मान के साथ ही कार्यकर्ताओं को एक जुट करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वा वर्तमान मंडल अध्यक्ष के प्रयास से विधान सभा अमेठी के डाक बंगला में संपन्न हुआ। इसके साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता दीदी स्मृति के जनपद अमेठी नव निर्मित गृह प्रवेश को सफल बनाने के लिए भरसक प्रयत्न कर रहे हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार
लाभार्थी सम्मान अभियान की कार्यशाला अमेठी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी एवम वर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई । जिसमे पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष घनश्याम चौरसिया का सम्मान भी करते हुए पिछड़े वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में गिरजाशंकर शुक्ल , राकेश पाण्डेय , रमाशंकर मिश्र , डाक्टर यश पी पाल , राम खेलावन मौर्य , कुसुम सिंह , प्रतिमा तिवारी समेत सभी शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी एवम मंडल टीम के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।