Uptoday न्यूज
शैलेंद्र प्रताप सिंह
जनपद अमेठी । जिस प्रकार लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है त्यों-त्यों राजनैतिक पार्टियों में चर्चा बढ़ती जा रही है ।अमेठी विधानसभा में बने अपना दल एस कार्यालय पर बुधवार को राष्द्रीय सचिव अयोध्या मंडल प्रभारी के के पटेल की अध्यक्षता में बैठक होना सुनिश्चित है।यह बैठक बहुत की महत्वपूर्ण मानी जा रही है । आगामी लोकसभा का प्रचार प्रसार शुरू हो गया पार्टी व सहयोगी दलों की बैठक शुरू हो गई है अमेठी लोकसभा चुनाव पर नजर पूरे देश की लगी रहती है। यहां पर अपना दल एस एक सहयोगी पार्टी के रूप कार्य करेगी जैसी अनेक बातों पर चर्चा होने की उम्मीद है।अपना दल एस कार्यालय व विधानसभा अध्यक्ष शिवम् तिवारी अपना दल एस ने बताया कि बुधवार को दोपहर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अयोध्या मंडल के के पटेल की अध्यक्षता में बैठक सुनिश्चित है बैठक में अमेठी जिले के सभी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बैठक होगी बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा होने की उम्मीद है।

