
शैलेंद्र प्रताप सिंह
Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाली गई भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा।
इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल।
हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बाइक पर सवार होकर भारत माता की जय के नारों का उदघोष करते हुए हजारों की संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में हुए सम्मिलित।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि, भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू, राकेश त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गई यह तिरंगा यात्रा।
राजेश मसाला ने कहा कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पद पर अग्रसर।
देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 15 अगस्त 1947 की कुर्बानी को याद करते हुए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
राष्ट्र विरोधी तत्वों को हम लोग हमेशा ललकारते रहे यही हमारा मकसद है ।
देश की एकता अखंडता और भाईचारा बना रहे। राष्ट्र विरोधी ताकतों को हमेशा मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोच और आवाहन पर पूरे देश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है आज अमेठी में यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
पिंटू ने कहा कि आजादी हम सब को कैसे मिली लोगों को जानना चाहिए जिन हमारे वीर सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए उन्हें हमें याद करना चाहिए हमारे जन प्रिय लोकप्रिय प्रधानमंत्री की यही सोच है।
तिरंगा यात्रा में जिन प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया उनमें भाजपा के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी उद्योगपति राजेश मसाला, भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ,राकेश त्रिपाठी, भाजपा के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, व्यापार मंडल के अयोध्या प्रभारी हरिकेश श्रीवास्तव,देव प्रकाश पाण्डेय, राजेश शुक्ला शामिल थे।