
अमेठी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष महेश सोनी ने सैकड़ों युवाओं के साथ झंडारोहण और प्रभात फेरी की।
शैलेंद्र प्रताप सिंह
Uptoday न्यूज
अमेठी कस्बे में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने देवी पाटन रोड स्थित अपने कार्यालय पर एक भव्य झंडारोहण समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सैकड़ों युवाओं और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पूरे कस्बे में प्रभात फेरी निकाली।
प्रभात फेरी के दौरान “भारत माता जय” और “महात्मा गांधी अमर रहे” के नारे लगाए गए, जिससे पूरे कस्बे का माहौल गूंज उठा। जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने इस अवसर पर राजीव गांधी, अंबेडकर, राजर्षि रणंजय सिंह और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
इस आयोजन में सोनू कसौंधन, परिक्रमा, दीपक बेकर्स, दुर्गेश सोनी, लल्लू सोनी, राजेश पाल, हर्षित बरनवाल,राजू सिंह , विष्णु सोनी , रजत सोनी,शिवम चौरसिया और हिमांशु कसौंधन समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस भव्य आयोजन ने स्थानीय समाज में उत्साह और एकता का संदेश दिया।