
समाधान दिवस पर जनता की फरियाद सुनते डीएम , एसपी।
शैलेंद्र प्रताप सिंह
अमेठी। थाना कोतवाली अमेठी मे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन चल रहा था।इसी दौरान जिलाधिकारी अमेठी निशा अनन्त और पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह दोनो दलबदल के साथ आ धमके ।प्रशासन मे हडकंप मच गया। जैसे जिलाधिकारी ने फरियादी राकेश कुमार शुक्ल नुवावा ने समस्या बया किया। डीएम ने कहा कि कौन लेखपाल है। लेखपाल तलब हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत दूर ना हुई। तो मंगलवार को जिला मुख्यालय पर मिले। डीएम से शिकायत रमा शंकर तिवारी निवासी जंगलरामनगर ने बताया कि चकबन्दी बिभाग के अभिलेख है। उप जिलाधिकारी अमेठी ने तीन बार कब्जा करवाने के लिए आदेश थाना कोतवाली अमेठी प्रभारी निरीक्षक को दिया। लेकिन पुलिस कब्जा नही दिला रही है। पुलिस नही सुनी रही है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह से शिकायत नगर पंचायत की कमला देवी ने शिकायत किया। मेरी पुलिस नही सुन रही है। मेरा शौचालय बनवाने से मुकर गयी। कमला देवी का आरोप है कि पुलिस रिश्वत लेने की वजह से नही सुन रही है। नगर के जमा मस्जिद मे अबैध अतिक्रमण करने की शिकायत मोहम्मद कैफ ने की। कब्जा दिलवाने की बात कही। पुलिस को तत्काल प्रभाव निस्तारण की कही। महिला धर्मा देवी पत्नी राजकुमार ने शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत निस्तारण की बात कही। इस अवसर राजस्व विभाग राजकुमार सिंह,लेखपाल जगदीश विश्वकर्मा,लेखपाल राजेश कुमार पाल, प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह सहित पुलिस बिभाग के कई निरीक्षक आदि प्रशासन के मौजूद रहे।