प्रयागराज के महाकुम्भ में स्नान – दर्शन करने जा रहे सुदूर के दर्शनार्थियों श्रद्धांलुओं को ठहराव – उत्तम भोजन का किया गया प्रबंध – डेढ़पसार पंचायत के नेतृत्व में
रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान कर अयोध्या दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ग्राम पंचायत डेढ पसार के ग्राम प्रधान श्रीमती पूनम गुप्ता के प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता व पूर्व प्रधान एडवोकेट देव प्रकाश पांडेय व भाजपा नेता एवं चर्चित कोटेदार शिवपूजन लाल श्रीवास्तव वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर गुप्ता, हरिचरण यादव, विक्रम यादव के नेतृत्व में अमेठी – प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालिकन- संग्रामपुर मोड़ स्थित तिराहे पर उड़ीसा तमिलनाडु रामेश्वरम उत्तराखंड उत्तरांचल से चलकर आए हुए जाम में फंसे दर्शनार्थियों – श्रद्धालुओं को ठहराव एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था करवाई।

समस्त श्रद्धालुओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। क्षेत्र वासियो समेत राम भक्तों नें हरिचरण यादव इंजिनियरिंग वाले अमेठी एवं सुभाष गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि एवं पेशेंवर सब्जियाँ कारोबारी व शिवपूजन लाल श्रीवास्तव चर्चित कोटेदार, सुश्री पूनम गुप्ता वर्तमान ग्राम प्रधान का अतुलनीय सहयोग करार दिया है..।
जिस अवसर पर लोगो नें वेहद ख़ुशी जाहिर किया हैं।

