सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा जा रहा है – संबंधित खंड विकास अधिकारी
रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना ऑफिसर आपके द्वार – ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं जिसमें मामूली विवाद संबंधी सरकार की योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को लाभान्वित करवाए जाने का उद्देश्य निहित है। जिसमें अधिकांशतः शिकायतों का त्वरित निस्तारण करवाया गया।शेष शिकायतों से संबंधितों को आदेशित निर्देशित कर विभागीय कार्यवाही में शामिल किया गया। जिसके क्रम में अमेठी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पूरब गांव में ग्राम प्रधान रामराज यादव एवं संबंधित सचिव के नेतृत्व में तो वही नुवावा पंचायत में ग्राम प्रधान एवं सचिव की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। संग्रामपुर के ग्राम पंचायत पतापुर में ग्राम प्रधान श्रीमती सिंह जी के प्रतिनिधि शोले सिंह व बृजेश सिंह – शुमार समाज सेवी कसारा एवं संबंधित सचिव के नेतृत्व में तो वही ग्राम पंचायत खौपुर बुजुर्ग में ग्राम प्रधान सुश्री कंचन सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह लेखपाल तैनाती क्षेत्र तहसील अमेठी एवं संबंधित सचिव के नेतृत्व में आयोजित करवाया गया।

विकास खण्ड भादर के ग्राम पंचायत नरबहनपुर में ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव जों कि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में सम्मानित करवाए गए थे एवं संबंधित वेंशुमार पंचायत सचिव मंजीत सिंह के नेतृत्व में तो वहीं ग्राम पंचायत नगरडीह में प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र प्रताप गोलू सिंह एवं संबंधित पंचायत सचिव सुनील कुमार सिंह कार्यवाहक ए डी ओ पंचायत भादर के नेतृत्व में आयोजित करवाया गया।जिसमें संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करवाया गया शेष शिकायतों को कार्यवाही में शामिल कर जांचों परांत आगे की कार्यवाही में शामिल कर अग्रसारित किया गया। कुछ शिकायत संपर्क मार्ग आवागमन अवरुद्ध के संबंध में तत्काल संपर्क मार्ग खुलवाया गया एवं फैमिली आईडी के संबंध में जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करवाने की सख्त हिदायत दी गई।
राष्ट्रीय पावन पर्व रंगों का त्यौहार होली पर्व को गंगा जमुनी तहजीब पर मनाए जाने की लोगों से पुरजोर अपील की गई। जिस अवसर पर लोंगो नें वेहद ख़ुशी जाहिर किया हैं।

