रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
अमेठी। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के सैटेलाइट कैम्पस टीकरमाफी के सभागार में राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी० लालमणि कश्यप संस्थापक साहस और सदस्य जिला युवा कार्यक्रम परामर्श दात्री समिति ने बाबा साहब को पुष्पार्पित कर दीपप्रज्वलित किया। बच्चो ने सरस्वती बंदना गीत गाये और कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री चंद्रपाल यादव समन्यवक साहस गैर सरकारी संगठन ने साहस रहे। अथितियों का स्वागत डॉ योगधर पाण्डेय ने किया।

डॉ सी वी रमन ,भारतीय भौतिक विज्ञानी और प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में रमन प्रभाव की खोज और भौतिकी में साल 1930 में मिले नोबेल पुरस्कार पर चर्चा की गई। रमन जी द्वारा क्रिस्टल में अवरक्त कंपन पर एक्स-रे द्वारा उत्पन्न प्रभावों पर अध्ययन,तबला और मृदंगम जैसे भारतीय ढोल की ध्वनि की हार्मोनिक प्रकृति की जांच पर भी प्रकाश डाला। 1945 में भारत रत्न से सम्मानित होने के बारे में भी छात्रों को बताया।
प्रह्लाद और आर्या टीम ने अपने मॉडल में मिरर इमेज़ टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया और प्रेसन्टेशन के माध्यम से प्रोजेक्ट को समझाया। इंजी० लालमणि कश्यप ने कहा कि भारतीय युवाओं को विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के साथ विकसित भारत बनाने में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। इसमें अभूतपूर्व योगदान युवाओ का हो सकता है। इस समय अर्टिफिस्कल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस में आप की अहम् भूमिका हो सकती है। आप समाज की समस्या को देखे और उसको कैसे हल किया जा सकता है उस पर विचार करे। श्री चंद्र पाल यादव ने कहा कि समाज के आप कर्ण धार है आप की छोटी कोशिश समाज को बदल सकती है और साहस द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।
रुद्र मिश्रा ने मिसाइल मिसाइल मैन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम पर प्रकाश डालते हुए मिसाइल और मिस प्रतिभा गिरी ने अपने विचार विज्ञान के क्षेत्र प्रकाश डाला और रमन इफेक्ट के बारे विस्तार से चर्चा की। इन्होंने सभी वैज्ञानिकों के उपलब्धियों के बारे में भी चर्चा की।
चंद्रयान 3 मॉडल जो हाइड्रोलिक टेक्नोलॉजी पर आधारित था उसे आनंद कुमार, आशुतोष, मोहम्मद रहमान ने पेश किया।
अंत में डॉ योगधर पाण्डेय ने आये हुए अतिथियों को आभार प्रकट किया। इस अवसर डॉ आदित्य , डॉ बी पात्रा, डॉ कटियार ,डॉ हर्ष प्रकाश शर्मा सहित सैकड़ो बच्चे मौजूद थे। रंगों का त्यौहार होली पर्व को गंगा जमुनी तहजीब से मनाये जाने की अपील किया हैं।लोगों नें वेहद ख़ुशी जाहिर किया हैं।

