रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित निजी होटल सभागार में आयोजित होम्योपैथिक के जनक सैमुअल हैंनीमैन की जयंती पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यवाहक जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गोपाल जी सिंन्हा ने कहा कि गंभीर बीमारियों के रोगों को जड़ से समाप्त करने की सबसे अच्छी पद्धति है।
होम्योपैथिक विधा होम्योपैथिक की मीठी गोली से गंभीर रोग भी ठीक हो रहे हैं डॉ अनुपम जी चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक नें बताया कि होम्योपैथिक विधा के प्रति लोगों का विश्वास तेजी से बढा है आज अस्पतालों में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इस पद्धति से पेट रोग किडनी लीवर त्वचा रोग सांस रोग समेत अन्य बीमारियों का कारगर सफल इलाज किया जाता है। लोगों का विश्वास भी बढ़ा हैं।विशिष्ट अतिथि रहे सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने होम्योपैथिक के जनक सैमुअल हैंनीमैन और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारियां हासिल किया।
डॉक्टर प्रभात श्रीवास्तव ने होम्योपैथिक दवावों और उसके प्रभाव के बारे में जानकारी साझा किया। वहीं 50 सैया युक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय स्थित बेनीपुर अमेठी में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुश्री उमा तिवारी एवं ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हुई हैं अब हर उम्र तबके के व्यक्ति और मर्ज के मरीज इलाज के लिए दूर दराज से बराबर आ रहे हैं। होम्योपैथी पद्धति से मरीजों में साइड इफेक्ट नहीं होते हैं यह दवाइयां हर जगह सस्ती दर पर उपलब्ध हो जाती हैं। इससे बीमारियों के इलाज का खर्च भी कम होता है।जिस अवसर पर डॉक्टर विवेक शास्त्री डॉक्टर अनुपम जी डॉक्टर कुल भास्कर जी डॉक्टर सुरेश कुमार डॉक्टर ऋषिकांत ज्ञानी डॉक्टर आनंद कुमार फार्मासिस्ट सचिन श्रीवास्तव प्रवीण सिंह दिनेश प्रजापति मनोज कुमार प्रशांत शुक्ला हेमंत कुमार द्विवेदी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
जिस अवसर पर एवं महावीर जयंती अंबेडकर जयंती के पावन शुभ अवसर को गंगा जमुनी तहजीब पर लोगों से मनाए जाने की अपील किया है एवं समस्तों ने बेहद खुशी जाहिर किया है।

