रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। गौरीगंज मुख्यालय जनपद अमेठी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक साथ ऐतिहासिक डिजिटल आध्यात्मिक आयोजन का संकल्प एमएमबीबी बीएललिया है। गुजरात के सारंगपुर स्थित कष्टभंजन हनुमान मंदिर और पावागढ़ स्थित शक्तिपीठ से वीडियो संदेश जारी करते हुए श्रद्धालुओं से 12 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे एक साथ हनुमान चालीसा पाठ करने की जोरदार अपील किया है।
विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मीडिया से मुख़ातिब होनें पर बड़ा बयान जाहिर किया है कि यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक एकता,अखंडता,आध्यात्मिक चेतना एवं डिजिटल सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में सफल ऐतिहासिक कदम होगा।
यह कार्यक्रम विश्व का सबसे बड़ा डिजिटल आध्यात्मिक आयोजन बनने जा रहा है इस पावन कदम में लोगों का बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना बेहद अविस्मरणीय रहेगा। जिसके तहत देश-विदेश के करीब 11 करोड़ श्रद्धालु एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता सकारात्मक और समरसता का प्रचार प्रसार करना है.। साथ ही युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने और भारत की शक्ति परंपरा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का सफल प्रयास होगा। विधायक ने बताया कि यह कार्यक्रम अपने निजी पैतृक गांव मऊ में ग्रामीणों के सन्ग हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।जारी वीडियो में 12 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे जहां रहे जैसे जिस हाल में वही एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और इस पावन पवित्र संकल्प का हिस्सा बने। यह आयोजन भारत की आध्यात्मिक शक्ति को विश्व मंच तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कदम होगा।

