Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। एक ओर सरकार अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार ठोस कार्यवाही कर रही है । आए दिन अतिक्रमण क्षेत्र पर बुलडोजर की हनक देखने को मिलती है । किंतु तहसील अमेठी में संग्रामपुर क्षेत्र के निवासी द्वारा जबरन सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लेखपाल की मिली भगत से उपजिलाधिकारी का आदेश भी बेअसर हो गया है वा भू माफिया द्वारा बेधड़क अवैध कब्जा किया जा रहा है । शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम कनु विकासखंड संग्रामपुर तहसील अमेठी निवासी राजकुमार सुत विंध्यादिन द्वारा गाटा संख्या 29 पर अवैध निर्माण कर जबरन कब्जा कर लिया गया है। जिस पर रामबरन सुत विपत निवासी ग्राम कनू ( कोट ) थाना संग्राम पुर तहसील अमेठी द्वारा उपजिलाधिकारी को अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था किंतु जिस पर उपजिलाधिकारी द्वारा लेखपाल को अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्देशित किया गया था किंतु भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर चुके लेखपाल द्वारा उपजिलाधिकारी के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ।

