बेनी पुर आयुष चिकित्सालय अमेठी में – सैमुअल हैनीमैन जयंती पर याद किये गये होम्योपैथिक जनक
रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। बेनी पुर अमेठी स्थित आयुष चिकित्सालय सभागार में आयोजित होम्योपैथिक के जनक सैमुअल हैंनीमैन की जयंती पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यवाहक जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गोपाल जी सिंन्हा एवं डॉ शिवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि गंभीर बीमारियों के रोगों को जड़ से समाप्त करने की सबसे अच्छी पद्धति है।
होम्योपैथिक विधा होम्योपैथिक की मीठी गोली से गंभीर रोग भी ठीक हो रहे हैं। डॉ अनुपमा जी चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक ताला अमेठी नें बताया कि होम्योपैथिक विधा के प्रति लोगों का विश्वास तेजी से बढा है। आज अस्पतालों में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इस पद्धति से पेट रोग किडनी लीवर त्वचा रोग सांस अस्थमा रोग समेत अन्य बीमारियों का कारगर सफल इलाज किया जाता है। लोगों का विश्वास भी बढ़ा हैं।विशिष्ट अतिथि रहे डॉ मो. कासिफ चिकित्साधिकारी आयुष चिकित्सालय बेनी पुर अमेठी व सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने होम्योपैथिक के जनक सैमुअल हैंनीमैन और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारियां साझा किया।

वरिष्ठ लेखाकार आशीष पाण्डेय ने होम्योपैथिक दवावों और उसके प्रभाव के बारे में जानकारी साझा किया। वहीं 50 सैया युक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय स्थित बेनीपुर अमेठी में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्री शिवेंद्र तिवारी सीनियर मेडिकल ऑफिसर एवं सुश्री हेमलता तिवारी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हुई हैं अब हर उम्र तबके के व्यक्ति और मर्ज के मरीज इलाज के लिए दूर दराज से बराबर आ रहे हैं। होम्योपैथी पद्धति से मरीजों में साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।यह दवाइयां हर जगह सस्ती दर पर उपलब्ध हो जाती हैं। इससे बीमारियों के इलाज का खर्च भी कम होता है।जिस अवसर पर डॉक्टर दीपेंद्र नाथ मलिक, प्रियंका मलिक, डॉ कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ लुब्ना जमीर, डॉ शाफे खान,डॉ दीप माला तिवारी, डॉ अमित सिंह डॉ सचिन वर्मा, डॉ नाजनीम अंसारी, काजल मौर्या,अंकित सोनकर,मिथुन, प्रदीप कनौजिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
जिस अवसर पर एवं महावीर जयंती अंबेडकर जयंती के पावन शुभ अवसर को गंगा जमुनी तहजीब पर लोगों से मनाए जाने की अपील किया है एवं समस्तों ने बेहद खुशी जाहिर किया है।

