8 अप्रेल से 8 मई तक वन्य जीव संरक्षण अवैध कटान अवैध आरा मशीन संचालन अग्नि सुरक्षा संरक्षण के संबंध में विशेष जन जागरूकता महा अभियान – मोहम्मद इब्राहिम के नेतृत्व में
रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। सरकार के निर्देशानुसार 8 अप्रैल से 8 में तक विशेष वन्य जल जीव संरक्षण अवैध कटान अवैध आरा मशीन संचालन पर रोक अग्नि संरक्षण सुरक्षा के संबंध में विशेष जन जागरूकता महा अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना के निर्देशानुसार आज क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम रेंज अमेठी के नेतृत्व में वृषकेतु श्रीवास्तव उप क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज अमेठी की मौजूदगी में कार्यक्रम के दिशा निर्देशो का अनुपालन करवाते हुए गली मोहल्ला चौराहा वन क्षेत्रीय स्थलों पर जाकर लोगों से जन-जन से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।
वन दरोगा सुरेंद्र प्रताप सिंह जगत नारायण सिंह इंचार्ज भेंटुवा रणवीर सिंह ने दावा किया है मेरे क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कटान अवैध आरा मशीन का संचालन कदापि संभव नहीं हो सकता जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करवाई जाएगी।
उप क्षेत्रीय वन अधिकारी वृष केतु श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी साझा करते हुए मीडिया टीम के माध्यम से अवगत कराया है कि उड़न दस्ता टीम मोटरसाइकिल टीम पैदल गस्त गठित टीम बनाई गई हैं प्रत्येक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहें हैं।
मो इब्राहिम नें इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारों को डिवाइड किया गया है क्षेत्र में हो रहे अवैध कटान अवैध आरा मशीन संचालक पर जल्द लगाम लगवाई जाएगी कुछ को चिन्हित कर प्रतिबंध करवा कर संचालन पर रोक लगाते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करवाई गई है। जिस अवसर पर मोहम्मद सफीक वनरक्षक पिंकी वर्मा वनरक्षक समेत समस्त वन महकमा स्टाफ मौजूद रहा।

