रवि भूषण मिश्र
अध्यापक छात्रों को संवार कर भविष्य तैयार करते है – भामाशाह सुरेंद्र बहादुर सिंह
यूपी टुडे न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश विश्व प्रसिद्ध दानदाता बाबू रतन पाल सिंह के सुपुत्र विश्व प्रसिद्ध दानवीर भामाशाह के नाम से जाने जाने वाले क्षत्रिय कुल शिरोमणि माननीय सुरेंद्र बहादुर सिंह पूर्व विधायक सरेनी रायबरेली का जोरदार रेलवे स्टेशन अमेठी पर राघवेंद्र सरकार की अध्यक्षता में सैकड़ो लोगों ने मलयार्पणकर जोरदार भव्य स्वागत बंदन अभिनंदन किया उसके पश्चात अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल तारापुर संग्रामपुर अमेठी इंटर कॉलेज में भामाशाह सुरेंद्र बहादुर सिंह जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया माननीय सुरेंद्र बहादुर सिंह जी का विद्यालय के बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर आरती उतार करके स्वागत किया गया अंग वस्त्र देकर तथा माल्यार्पण कर विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह जी द्वारा स्वागत किया गया विद्यालय के प्रबंधक सदस्य रेलवे बोर्ड भारत सरकार सदस्य श्रम बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह (राघवेंद्र सरकार) द्वारा स्मृति चिन्ह देकर तथा माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम में आए जिला अध्यक्ष क्षत्रिय समाज बाबू संत बक्श सिंह जी द्वारा माल्यार्पण कर माननीय जी का स्वागत बंधन अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बजरंग बहादुर सिंह उप प्रधानाचार्य निशा सिंह एवं द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।भामाशाह सुरेंद्र बहादुर जी द्वारा बताया गया कि विगत 40 वर्षों में जो सरकार विकास कार्य नहीं कर पाई वह इन कुछ ही वर्षों में मोदी और योगी की सरकार करके दिखा दिया और प्रभु भगवान श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर का निर्माण इसी सरकार में हो रहा है ।

बताया कि हमारा संपूर्ण जीवन
राष्ट्र के लिए है राष्ट्र से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं है समाज के लिए ही जीना चाहते हैं उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि अभी आप सब हमारे लंबी आयु की कामना करिए क्योंकि समाज को अभी हमें बहुत कुछ देना शेष है विद्यालय की उप प्रधानाचार्य निशा सिंह का हाथ पकड़ कर के उन्होंने कहा कि हम आप सबके स्वागत बंधन अभिनंदन कार्यक्रम से अत्यंत अभिभूत हैं जितने कम समय में आप सब ने हमारा इतना स्वागत किया है इसे हम ऋण सहित वापस करेंगे उन्होंने संकेत में विद्यालय के भविष्य के लिए बहुत कुछ करने के लिए कह दिया उन्होंने यह भी कहा कि अध्यापक बच्चों के भविष्य को निर्धारित करते हैं इसलिए उन्हें अधिक परिश्रम करके बच्चों को अच्छे से पढ़ा लिखा करके उनको देश के लिए तैयार करना चाहिए विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र सरकार द्वारा आए हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र बहादुर सिंह जी का स्वागत किया गया और बताया गया कि पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह जी द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर के निर्माण में एक करोड़ 11 लाख 1111 रुपया दान द्वारा समर्पित किया गया आठ बार 11 अक्षर आया है यह शुभ संकेत है माननीय सुरेंद्र बहादुर सिंह जी द्वारा देश के प्रत्येक तीर्थ स्थल पर आप द्वारा कुछ न कुछ दान अवश्य दिया गया है और आपका वा आपके पिताजी का पत्थर अवश्य लगा है। प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रमों में आप अपने द्वारा कुछ न कुछ जरूर समर्पित करते हैं उदय प्रताप महाविद्यालय काशी में आपने एक करोड़ रुपया देकर कॉमर्स भवन का निर्माण करवाया गया वर्ष में एक बार जनपद रायबरेली के जेल में बंद सभी कैदी को विध विधान से भोजन बाबूजी द्वारा कराया जाता है ऐसे हजारों काम है जैसे एम्स हॉस्पिटल के सामने भव्य अतिथि निवास भोजनालय का निर्माण आपके द्वारा किया गया जितना बताइए बाबूजी के बारे में उतना ही कम है हमें तो बाबूजी का केवल आशीर्वाद चाहिए उनका आशीर्वाद इस विद्यालय परिवार पर सदैव बना रहे और जब माननीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी का कार्यक्रम विद्यालय को प्राप्त हो तो उस समय बाबूजी का समय अध्यक्षता के लिए हमें प्राप्त हो इससे बढ़कर के हमें कुछ नहीं चाहिए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र बहादुर सिंह के पिताजीबाबू रतन पाल सिंह जी को माननीय मोहन भागवत जी भली भांति जानते हैं उनके कीर्ति यश की चर्चा उन्होंने हमसे देवरहा बाबा आश्रम में लगे कार्यक्रम में किया था।
इतने में कार्यक्रम के अध्यक्ष भामाशाह क्षत्रिय शिरोमणि सुरेंद्र बहादुर सिंह जी ने कहा हम आज के कार्यक्रम में हमें जितना भी स्वागत कर अभिभूत किया गया है इससे हम बहुत प्रसन्न हैं इसका मैं ऋण सहित वापस करूंगा राजा हरिश्चंद्र के मानस पुत्र का कहा गया यह बोध वाक्य आने वाले समय में अवश्य चरितार्थ होगा यह सब को विश्वास है ।
विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि आज समुद्र चलकर अपने बूंद के पास आया है रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज के प्रबंधक क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष संत बक्स सिंह ने कहा कि बाबूजी दानवीर कर्ण के भाति हैं बाबूजी का पत्थर पूरे देश के हर कोने में मिलेगा केपीएस स्कूल में भी बाबूजी का पत्थर लगेगा कार्यक्रम का संचालन पूनम त्रिपाठी द्वारा किया गया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख शेर बहादुर सिंह पर्यावरण विद् पूर्व स्टेशन मास्टर त्रिवेणी सिंह पी डब्लू डी ठेकेदार संघ अध्यक्ष प्रतापगढ़ प्रमोद सिंह विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं सोनू, शिवानी,सुचिता,अर्चना,कंचन, अंशिका,वैदेही, सालूं ,इंद्रावती, अनिल , आदि सैकड़ो समाजसेवी उपस्थित रहे ।जिस अवसर पर सम्बंधितो ने वेहद ख़ुशी जाहिर किया है।

