अमेठी । अमेठी में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। यहां पर भ्रष्टाचार का सिलसिला जारी है , आए दिन हत्या लूट डकैती अवैध कब्जा आम बात हो गई है। पीड़ितों की माने तो पुलिस को चढ़ावा चढ़ाओ जो मर्जी करो संग्रामपुर कोतवाली का यही हाल है। दबंग संग्रामपुर कोतवाल की जेब गर्म हो जाए तो वह किसी की नहीं सुनता , और तो और सुनने में यहां तक आया है कि पत्रकार खबर लिखे तो उन्हें धमकाते हुए नोटिस काटता है । पीड़िता के अनुसार ताजा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बढ़ई पुर मिश्रौली का है, जहां की निवासिनी सीता पति उर्फ बिट्टन साहू उम्र 76 वर्ष पत्नी माता प्रसाद द्वारा अपने हक के लिए माननीय दीवानी न्यायालय में वाद दायर किया गया है। जहां पर उसके मालिकाना हक वा स्थगन आदेश का प्रार्थना पत्र विचाराधीन है इसके बावजूद भ्रष्ट संग्रामपुर कोतवाल की जेब ऐसी गर्म हुई कि उसके द्वारा जबरन विपक्षी उर्मिला पत्नी रामकुमार से पैसे लेकर पीड़िता सीता पति की जमीन पर उर्मिला का निर्माण कार्य करवा रहा है। कोतवाल की दबंगई इस कदर है कि उपजिलाधिकारी द्वारा पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर दिए गए निर्देश “जमीन पर अवैध कब्जा न हो” को भी दरकिनार कर दिया है। और बोला कहीं भी जाओ मकान तो बन कर रहेगा। भ्रष्ट कोतवाल को माननीय न्यायालय में विचाराधीन वाद की भी परवाह नहीं है। पैसे के दम पर वर्दी की गर्मी इस कदर चढ़ी कि उच्चाधिकारियों के आदेश भी उसके लिए मायने नहीं रखते ।

