रवि भूषण मिश्र
फ़सल जिसने भी बोया है वहीं काटेगा – रवि सिंह कोतवाल अमेठी मनोज मिश्र पुलिस क्षेत्राधिकारी
यूपी टुडे न्यूज़ अमेठी थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना कोतवाली अमेठी में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक अमेठी व रवि कुमार सिंह थाना प्रभारी कोतवाली अमेठी व राजस्व निरीक्षक जगदीश मौर्य एवं मनोज मिश्र पुलिस क्षेत्राधिकारी अमेठी एवं सम्बंधित राजस्व लेखपालों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
दिवस के दौरान एक पीड़ित शिकायत कर्ता शिवम गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद गुप्ता अमेठी क्षेत्र निवासी परसांवा अम्बेडकर तिराहा स्थित गाटा संख्या 660, 661 पर पड़ोसियों पर शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाये है कि राममिलन पुत्र लालता प्रसाद व अनुपम राम कुमार एवं साहिल मिलकर सरेआम मेरे द्वारा लगाई गई धान की ख़डी फ़सल को काटने लगें 112 पुलिस की मदद से रोकवाया गया पुलिस के जाने के बाद जॉन से मारने की धमकी देते हुए बाद में देख लेने की भी बात कहीं है। गंगा मोबाइल सर्विस अम्बेडकर तिराहा अमेठी दुकानदार परिवार डरा सहमा भयभीत पुलिस अधीक्षक अमेठी से मिलकर शिकायत किया है।सम्बंधितों ने न्याय का पूरा भरोसा दिलाया है। रवि कुमार सिंह थाना प्रभारी एवं मनोज कुमार मिश्र पुलिस उपाधीक्षक अमेठी ने बताया की जिसने भी फ़सल बोया है वही फ़सल काटेगा। सम्बंधित राजस्व लेखपाल विवेक कुमार पाण्डेय से बात करने पर बताया मौका मुवायना कर धान की फ़सल यदि शिवम गुप्ता द्वारा लगवाई गई है तों वही काटेंगे विपक्षी चाहें कितने भी ताकतवर हो जरूरत पड़ी तों पुलिस बल से खेत छावनी में तब्दील होगा।पीड़ित ने राहत की सांस ली है।यदि सुनवाई नहीं हुई तों मुख्यमंत्री समेत न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जायेगा।

दिवस के दौरान कुल 7 शिकायतें आयी जिसमें से चार शिकायतों का त्वरित मौके पर निस्तारण करवाया गया। 3 शिकायतों का टीम गठित कर सम्बंधितों को जाँचो परान्त आदेश – निर्देश जारी किये गये।
पुलिस अधीक्षक ने पत्रावलियों के रख रखाव एवं प्रचलित विवेचना को समय से निष्पादित करने के निर्देश जारी किये है।

