रवि भूषण मिश्र
जन गण मन अधिनायक जय हें भारत भाग्य विधाता से गूंजा समूचा मुल्क
Uptoday न्यूज
अमेठी । उत्तर प्रदेश आज 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में बडे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रमों की धूम रहीं । गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया उसके उपरांत राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगान के उपरांत प्रमुख लोगों ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को सामुहिक रूप से संविधान में उल्लिखित संकल्प दिलाया। परिसर सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान अपने सम्बोधन में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों एवं जनपद वासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट जगन्नाथ तिवारी एवं धनञ्जय यादव ग्राम प्रधान नरहरपुर भादर नें व राकेश प्रजापति प्रधानाध्यापक नें कहा कि आज ही के दिन संविधान अंगीकृत हुआ था आज पूरे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है।

आज ही के दिन हमें नई पहचान मिली थी उसे हम सभी को संजोकर रखना है। संविधान के महत्व को हम अपने जीवन में आत्मसात करें उसे साथ लेकर चलें यही हम सबकी देश के प्रति सच्ची देशभक्ति श्रद्धा होगी। जीतेन्द्र तिवारी पूर्व ग्राम प्रधान रता पुर व धनञ्जय यादव ग्राम प्रधान नरहर पुर ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा देश लोकतांत्रिक गणराज्य बना। राजेश कुमार सिंह प्रधानाध्यापक मठिया भीमी दिनेश कुमार मौर्य इंचार्ज प्रधानाध्यापक इटौंरी संग्रामपुर शिव कुमार प्रधानाध्यापक मिश्ररौली सत्येंद्र यादव प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय छाछा बनबीर पुर अरुण कुमार द्विवेदी प्रधानाध्यापक अम्बरपुर एवं नागेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक संघ नेता संग्रामपुर ने कहा की हमारा संविधान विश्व का सबसे बडा संविधान है हमें अपने संविधान पर गर्व होना चाहिये, यह सबको बराबरी, स्वतंत्रता एवं समान अवसर प्रदान करता है। अतुल मिश्र व मुकेश यादव जिला पंचायत सदस्य, दयानन्द तिवारी समाजसेवी नें बताए हमें इस आजादी की रक्षा, देश व समाज का निर्माण, प्रेम तथा सद्भावना व मेलजोल से रहना तथा सभी धर्मो का आदर करते हुए देश में अशांति और अराजकता फैलाने वाली शक्तियों के नापाक इरादों को पराजित करना होगा।
उन्होंने कहा कि हम सभी को जो भी दायित्व दिए गए हैं उनका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के क्रम में यूपीएस विद्यालय बालचंदपुर विकास क्षेत्र भेंटुवा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश प्रजापति एवं ग्राम प्रधान श्रीमती बिंदु देवी तिवारी के प्रतिनिधि एडवोकेट जगन्नाथ तिवारी प्रधान प्रतिनिधि एवं दयानंद तिवारी के नेतृत्व में संजय पांडेय एआरपी एसएमसी अध्यक्ष मोहम्मद निजाम हरीकरण मिश्र अखिलेश यादव अनिल कुमार प्राथमिक विद्यालय सकरा रामनगर राजकुमार स्पर्श आईटीआई प्रधानाचार्य के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। प्राथमिक विद्यालय रतापुर में ग्राम प्रधान जितेंद्र पाल सँग मुकेश कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य एवं उमेश तिवारी शिक्षक संग अतुल मिश्रा प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में किया गया ध्वजारोहण अवधेश नारायण विश्वकर्मा प्रमोद जी जगदीश सरोज सँग पंडित जितेंद्र तिवारी पूर्व ग्राम प्रधान व प्रबल समाजसेवी ने किया ध्वजारोहण।
ग्राम पंचायत नरहरपुर में ग्राम प्रधान धनंजय यादव संघ प्रधानाध्यापिका ने किया ध्वजारोहण इसके अलावा ग्राम प्रधान धनंजय यादव ने पंचायत सचिवालय समेत अन्य संस्थाओं में किया ध्वजारोहण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता वर्मा एवं वंदना सिंह गुंजन शुक्ला रेखा सारिका सिंह राकेश कुमार मौर्य दीपा तिवारी लेखाकार सौरभ गुप्ता ने किया ध्वजारोहण,। सुश्री कुसुम मिश्रा प्रधानाध्यापिका ज्ञानचंद पांडेय शिक्षक अर्जुन तिवारी दिलीप रामध्वज मौर्य के नेतृत्व में यूपीएस सेकंड भादर में किया गया ध्वजारोहण।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्बंधितों ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के उपरांत उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को संकल्प दिलाया। जिसमें छात्र/छात्राओं और विशेषकर युवा वर्ग ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर तमाम प्रतिष्ठित संभ्रान्ति सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

