रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
*तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी व ब्लॉक में बीडीओ वन विभाग में रेंजर कोतवाली में रवि सिंह सीएचसी अमेठी में डॉ सौरभ सिंह ने किया ध्वजारोहण।*
यूपी टुडे न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में बडे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आशीष सिंह उपजिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में थाना कोतवाली अमेठी में रवि कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय अमेठी में मुहम्मद इब्राहिम रेंजर अमेठी ने किया ध्वजारोहण खण्ड विकास कार्यालय अमेठी में वृजेश कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी एवं अशोक कुमार सिंह बड़े बाबू द्वारा एवं होम्योपैथिक चिकित्सालय पंचायत ताला में डॉ अनुपम जी मुख्य जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा एवं डॉ सौरभ सिंह चिकित्साधीक्षक अमेठी व डॉ आलोक तिवारी चिकित्साधिकारी द्वारा प्रातः 08.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया उसके उपरांत राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया,

।तत्पश्चात राष्ट्रगान के उपरांत ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को सामुहिक रूप से संविधान में उल्लिखित संकल्प दिलाया गया। सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान आशीष सिंह उपजिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों एवं जनपद वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन संविधान अंगीकृत हुआ था आज पूरे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है l सुभाष चंद्र तिवारी चकबंदी अधिकारी अमेठी ने अपने वक्तव्य में बताया कि आज ही के दिन हमें नई पहचान मिली थी उसे हम सभी को संजोकर रखना है संविधान के महत्व को हम अपने जीवन में आत्मसात करें उसे साथ लेकर चलें यही हम सबकी देश के प्रति सच्ची देशभक्ति होगी। डॉ सौरभ सिंह व डॉ आलोक सिंह ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा देश लोकतांत्रिक गणराज्य बना। रवि कुमार सिंह थाना कोतवाली प्रभारी अमेठी ने कहा की हमारा संविधान विश्व का सबसे बडा संविधान है हमें अपने संविधान पर गर्व होना चाहिये, यह सबको बराबरी, स्वतंत्रता एवं समान अवसर प्रदान करता है। डॉ अनुपम जी होम्योपैथिक जिला चिकित्साधिकारी अमेठी एवं मुहम्मद इब्राहिम वन रेंजर ने बताया हमें इस आजादी की रक्षा, देश व समाज का निर्माण, प्रेम तथा सद्भावना व मेलजोल से रहना तथा सभी धर्मो का आदर करते हुए देश में अशांति और अराजकता फैलाने वाली शक्तियों के नापाक इरादों को पराजित करना होगा। वृजेश सिंह खण्ड विकास अधिकारी एवं अशोक सिंह कई विकास खण्डो के हेड क्लर्क मुख्य लेखाकार ने कहा कि हम सभी को जो भी दायित्व दिए गए हैं उनका निर्वहन पूरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से करें। इसके साथ ही सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया सम्बंधितों ने ध्वजारोहण किया एवं तिरंगे की सलामी ली। वहीं वेहतर प्रदर्शन करने वालों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस पर विशेषकर युवा वर्ग ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर प्रभात सिंह लेखपाल संघ अध्यक्ष अमेठी जनार्दन मिश्र संघ जिलामहामंत्री अरविन्द सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश कुमार विश्वकर्मा राजस्व निरीक्षक संजीव द्विवेदी लेखपाल विवेक पाण्डेय उमेश कुमार यादव राजस्व लेखपाल हरि प्रसाद द्विवेदी सत्येंद्र कुमार पाण्डेय निर्वाचन विभागाध्यक्ष अमेठी सुधांशु श्रीवास्तव नितेश कुमार राजस्व लेखपाल सहित सुरेंद्र कुमार वन दरोगा मुहम्मद शफ़ीक़ पिंकी जी वन विभाग के कर्मचारियों अनुराग यादव एडीओ पंचायत अधिकारी नेहा सिंह कीर्ति जी हेमा सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी समेत अन्य संबंधित गणमान्य मौजूद रहे।

