पंचायत सचिवालय जल्द होगा तैयार अपने किये गये प्रत्येक वादों पर हमेशा खरा उतरूँगा – ग्राम प्रधान
Uptoday अमेठी
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत कटरा फूलकुंवरि के ग्राम प्रधान श्रीमती मंजू देवी के हरीश यादव प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों मुन्ना यादव राम केवल यादव स्वामी पाल उर्मिला देवी राम लल्लन सिंह राजनारायण संत राम समा बानो रमेश कुमार उदय राज कोरी समेत कई दर्जनों नें मीडिया के सवाल के जबाब में दावा किया हैं आजादी के बाद पहली बार ऐतिहासिक विकास संभव हुवा हैं जों काम किसी ने नहीं करवाया वह हर सम्भव कार्य हरीश यादव प्रधान प्रतिनिधि ने कर दिखाया हैं l आज बहु प्रतिक्षित पंचायत सचिवालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर कूड़ा कचरा निस्तारण केंद्र आर आर सी सेंटर जल जीवन मिशन अन्न पूर्णा भवन राशन गोदाम सभी सरकारी ईमारत एक ही परिसर में सुसज्जित करवाया जा रहा हैं l पंचायत भवन निर्माण कार्य को लेकर प्रधान प्रतिनिधि हरीश यादव व सम्बंधित पंचायत सचिव एवं वृजेश सिंह खण्ड विकास अधिकारी अमेठी ने लगाये जा रहें सारे आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए वेबुनियाद एवं निराधार करार दिया हैं l
दर्जनों ग्रामीणों समेत ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि ने करवाये गये सारे कार्यों को पारदर्शिता के साथ मानक के अनुरूप गुणवत्ता युक्त करार दिया हैं जांचे चाहें जितनी करवा लिया जाय सारे आरोप वेदम साबित होगें l
मंजू देवी ग्राम प्रधान एवं हरीश यादव प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि विकास कार्यों को करते-करते कब 5 साल बीतने को आ गए मंजू देवी ग्राम प्रधान हरीश यादव प्रधान प्रतिनिधि विकास खण्ड जनपद अमेठी को पता ही नहीं चला। समय अभाव के चलते अभी मेरी परिकल्पनाओं के अनुरूप कुछ कार्य बाकी रह गए हैं जैसे कि- गांव पंचायत में शमशान घाट अंत्योष्टि स्थल बनवाना, चिकित्सा सुविधा के लिए ए एन एम सेंटर का निर्माण करना, किसानों के लिए खाद की सोसाइटी की बिल्डिंग बनवाना, अमृत सरोवर को पर्यटक स्थल के रूप में गांव बॉर्डर पर स्मारक गेट बनवाना, युवाओं के लिए ओपन जिम निर्माण करना बारात घऱ तथा दोनों जगह विद्यालयों में अच्छे पठन-पाठन हेतु बच्चों को बैठने की उचित व्यवस्था सेटिंग बेंच दिब्यांग शौचालय तथा भोजन करने के लिए भोजन सेड निर्माण बच्चों की पढ़ाई में गुणवत्ता के लिए लाइब्रेरी का निर्माण करवाना आदि जरूरी कार्य अभी बाकी रह गये है जो की मैं पूरा नहीं कर सका इसके लिए समस्त ग्राम सभा वाशियो से मै क्षमा प्रार्थी हूं जिस बात को लेकर बडी अपार पीड़ा भी जाहिर किया हैं।

राष्ट्रीय पर्व अयोध्या धाम में राम लला मंदिर में यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भगवा ध्वजा रोहण किये जाने एवं नव वर्ष संन 2026 ई.व 77 वें गणतंत्र दिवस एवं मकरसंक्रन्ति महाशिवरात्रि को गंगा जमुनी तहजीब पर मनाये जाने की लोगों से पुरजोर अपील किया हैं। सूत्रों से यह भी पता चला है कि इस बार प्रधानी चुनाव की तैयारी में बड़े-बड़े पूंजीपति भी अपने अगल-बगल घूमने वाले महज 7 – 11 लोगों को लेकर चुनाव मैदान में पैसे के दम पर अपने बलबूते चुनाव जीतने की मनसा बनाए हैं।ग्रामीण लोगो वोटरों का तकाजा हैं जों कि इनके आगे वेदम ही साबित हों सकते हैं।
पैसे के दम पर चुनाव जीतना इनके आगे निरर्थक ही साबित होगा यह धनराशि इनके आगे जीवन में संजीवनी के समान होंगी।

