रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
जिला आपूर्ति अधिकारी अंकिता श्रीवास्तव का पैतृक गाँव करौदी व आवास विकास कालोनी अमेठी में हुवा जोरदार स्वागत परिवारी एवं गणमान्य रहें मौजूद
* यूपी टुडे न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर जिला पूर्ति अधिकारी बनीं अंकिता श्रीवास्तव का 1 जुलाई 2026, बुधवार को उनके पैतृक गांव करौंदी, माँ कालिकन धाम संग्रामपुर जनपद अमेठी में भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।
*करीबी रिश्तेदार व गणमान्य रहे शामिल*
स्वागत समारोह में परिवार के करीबी सदस्यों सहित गणमान्य लोगों ने शिरकत किया । इनमें प्रमुख रूप से अंकिता के चाचा अरविंद श्रीवास्तव, सीनियर एकाउंटेंट संजय गांधी हॉस्पिटल, चाचा आलोक श्रीवास्तव, फिजियोथैरेपिस्ट विभुवन फिजियोथेरेपी सेंटर, मामा योगेश श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव भाई,अवर अभियंता शामिल रहे।
इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी अमेठी के बेहद करीबी अंगद सिंह, रिटायर्ड प्रोफेसर RRPG कॉलेज अमेठी और माता प्रसाद श्रीवास्तव, रिटायर्ड कलेक्शन अमीन नगर पंचायत अमेठी भी मौजूद रहे। सभी ने फूल-मालाओं से अंकिता का अभिनंदन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
*शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर*
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेनू श्रीवास्तव ने कहा, “बेटियां दो कुल की सरताज होती हैं। उनके लिए शिक्षा के साथ-साथ बेहतर संस्कार होना अति आवश्यक है, क्योंकि बिना संस्कार के शिक्षा और ज्ञान का दुरुपयोग होता है।” उन्होंने अंकिता की सफलता को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
*गांव समेत जनपद का बढ़ाया मान*
ग्रामवासियों ने कहा कि अंकिता श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे करौंदी गांव और अमेठी जनपद का नाम भी रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से गांव की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

