UPTODAY न्यूज ।
अमेठी । कहते हैं बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों की पौध जिस प्रकार से तैयार होगी देश का भविष्य भी उसी ओर जायेगा । येसे में एक अध्यापक की देश का भविष्य सुधारने में महती भूमिका होती है। येसे ही अमेठी में बच्चो का भविष्य सुधारने की जुगत मे लगे हुए अध्यापक हिमांशू श्रीवास्तव द्वारा बच्चों के संपूर्ण विकास का प्रयास किया जा रहा है।



वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण एक ज्वलंत समस्या बन कर उभरा है ऐसे में मिनेरवा एकेडमी के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर अनेको पौधों लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले अनेकों प्रायोगिक प्रकरण उठाए। इस दौरान आदित्य , कार्तिक , प्रज्ञा , विहान , आस्था , शुभम आदि बच्चों ने हिमांशु सर के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए वा चार्ट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया।

