Uptoday न्यूज।
अमेठी । एक ओर शासन द्वारा महिला सुरक्षा की बात की जाती हैं किंतु पीड़ित महिलाओं से संग्रामपुर कोतवाल वर्दी के नशे में किस कदर अभद्रता पर उतारू होता है यह ताजा घटनाक्रम से साफ जाहिर होता है। पीड़िता के अनुसार कोतवाल पर इस कदर भ्रष्टाचार का बोलबाला है कि कोतवाल द्वारा थाने में अपने साथ लगातार हो रही अभद्रता वा मारपीट तथा अपना घर कब्जा कर लिए दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र देने पर कोतवाल द्वारा पीड़िता को मारते पीटते हुए घर से उठाकर 151 crpc मे चलान काटते हुए उसे उपजिलाधिकारी के यहां से बेल लेने का मौका भी नहीं दिया उल्टा उसे जिला कारागार अमहट भेज दिया ताकि दबंग उसका बाकी बचा घर भी कब्जा कर सकें। दरअसल हम बात कर रहे हैं खौ पुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी निवासिनी पीड़िता रीना यादव की जिसके द्वारा थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 29 अप्रैल 2026 को पीड़िता के फोन पर उसको मारने की नीयत से 8953870843 नंबर से फोन करंट लोकेशन मांगा गया इसके पश्चात 3 मई 2026 पीड़िता के घर के सामने आकर उक्त लोगों ने सुबह से भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया । पीड़िता द्वारा 1076 पर शिकायत की गई तो जान से मारने की धमकी देते हुए उपरोक्त लोग चले गये । पीड़िता द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके पश्चात पीड़िता को घेर कर 8/05/26 को उपरोक्त लोगों ने मारने का प्रयास किया विदित हो कि राजकुमार द्वारा पीड़िता का घर स्थित गाटा संख्या 824 वा 696 बीते छह माह से जबरन पीड़िता को मारपीट कर कब्जा कर रखा है। बाकी हिस्से पर विपक्षी को कब्जा करवाने के लिए थानाध्यक्ष संजय सिंह द्वारा 4 जून 2026 को पीड़िता को थाने बुलवाया । पीड़िता 4 जून 2026 को थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष संजय सिंह द्वारा सादे कागजात पर हस्ताक्षर करवाकर पीड़िता का मोबाइल फोन वा स्कूटी की चाबी चीन लिया तथा पीड़िता का हाथ मरोड़ कर गर्दन पर मारा। पीड़िता जमीन पर गिर गई तो भद्दी भद्दी गालियां देते हुए 151 में चालान काट कर जेल भेज दिया । पीड़िता को उपजिलाधिकारी के यहां जमानत लेने का मौका भी न देते हुए दबंग कोतवाल द्वारा सीधा जिला कारागार अमहट भेज दिया। पीड़िता पुनः घर जाएगी तो कोतवाल के संरक्षण में आरोपियों के परिजनों द्वारा पुनः पीड़िता को घेर कर मारा जाएगा। पीड़िता ने कोतवाल वा दबंगों से संरक्षण की मांग जिलाधिकारी वा एडिशनल एस पी से की है। पीड़िता का कहना है कि दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही न हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

