Uptoday न्यूज।
अमेठी । शासन द्वारा गौ वंश की समृद्धि के लिए लगातार योजनाएं बनाई जा रही हैं। इनके तहत प्रत्येक गांव पंचायत में गौ शाला का निर्माण कराया गया जिसके तहत आवारा गौ वंश को रखने का प्रावधान दिया गया। किंतु भ्रष्टाचार की मार के चलते गौ वंश गौशाला में मरणासन्न स्थिति में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में सरकारी गौशाला नैनहा ग्राम सभा नरैनी में हर हफ्ते 25 से 30 बोरी पशु आहार आता है और भ्रस्टाचार की वजह से जानवरों की हालत मरणासन्न स्थिति में पहुंच गई है। गौ वंशों को लाकर छोड़ दिया जाता है। ग्रामीणों की माने तो गौ वंशों को दिया जाने वाला पशुआहार बेच लिया जाता है जबकि ज्यादातर गौ वंशों को छोड़ दिया जाता है , ग्रामीणों के अनुसार बहुत छोटी जगह में 70 के लगभग गौ वंशों को बांध दिया जाता है जो कि लगभग मरणासन्न स्थिति में पहुंच गए हैं।

