Uptoday न्यूज
अमेठी उत्तर प्रदेश प्रशासन में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान रखने वाले *लेखपाल प्रशांत सिंह*, _तैनात – तहसील अमेठी_ आज चर्चा का विषय बने हुए हैं।
*उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान*
प्रशांत सिंह अपनी कार्यशैली और निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। राजस्व कार्यों में उनकी सक्रियता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए _उप जिलाधिकारी/एसडीएम महोदय, अमेठी_ ने उनकी फोटो सार्वजनिक स्थान पर लगवाने का निर्देश दिया।
तहसील के समस्त राजस्व कर्मियों की तुलना में प्रशांत सिंह ने बेहद सराहनीय कार्य किया है, जिसकी चर्चा अब आमजन के बीच भी हो रही है।
लेखपाल प्रशांत सिंह ने दावा किया हैं ग्रामीणों किसानों फरियादियों काश्तकारों शासन प्रशासन एवं न्यायालय के प्रत्येक पहलू पर हमेशा खरा उतरूँगा l
*लोगों ने की सराहना*
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशांत सिंह जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी ही प्रशासन की छवि को मजबूत करते हैं और जनता का भरोसा बढ़ाते हैं।
प्रशांत सिंह को तहसीलदार एवं एसडीएम अमेठी का बेहद करीबी और विश्वसनीय कर्मचारी भी माना जाता है।
*प्रशासन को संदेश*
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे राजस्व कर्मियों को प्रशासन द्वारा निश्चित रूप से पुरस्कृत किया जाना चाहिए, ताकि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ावा मिले। साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए।
प्रशांत सिंह की यह सार्वजनिक पहचान सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि यह संदेश भी देती है कि *ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा* को हमेशा प्रोत्साहन मिलना चाहिए। राजस्व कर्मियों ने बड़ी सराहना किया हैं l

