रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
_समस्त शिक्षण संस्थानों ने शहीदों को किया याद, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत_
*15 अगस्त 2026* को *बाबा जय राम द्विवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय,श्री नगर नरहर समेत द्विवेदी ग्रुप ऐजुकेशनल संस्थानो* में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती एवं सरस्वती की प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने *देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां* देकर सभी का मन मोह लिया।
*अतिथियों के विचार*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं *डायरेक्टर श्री शरद द्विवेदी – भावी विधानसभा प्रत्याशी, विधानसभा – 186 अमेठी* ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओं से देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
*प्राचार्या अंजू लता सिंह* ने अपने संदेश में कहा कि “शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति के संस्कार भी आवश्यक हैं।”
*आत्म देव पाण्डेय* ने उद्बोधन में शहीदों को नमन किया।
*साधना सिंह* ने वीर शहीदों के बलिदान की गाथा सुनाई।
*रीता सिंह* और *डॉ. किरन मौर्या* ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संचालन *डॉ. किरन मौर्या* ने किया।
*उपस्थित गणमान्य*
*कार्यक्रमाधिकारी डॉ. प्रमोद चौरसिया*,ने वीर शहीदों को नमन करते हुए स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति पर प्रकाश डाला जिस अवसर पर प्रवक्ता *शिव शंकर शुक्ल*, प्रवक्ताओ *बृजेश शुक्ल*, *अतुल शर्मा*, *धर्मेंद्र तिवारी*, *अभिनव तिवारी* सहित तमाम क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि व स्टाफ और सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रभक्ति के गगन भेदी नारों के साथ बन्दे मातरम भारत माता की जय से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

