रवि भूषण मिश्र
दिल दिया हैं जॉन भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,,मेरे खून का कतरा कतरा वतन के लिए समर्पित रहेंगा – इंजिनियर वीरेंद्र कुमार पाण्डेय
Uptoday न्यूज
अमेठी उत्तर प्रदेश प्रतिक्षा किंडर जॉय प्ले स्कूल मथुरपुरम सोनारी कला टीकर माफ़ी जनपद अमेठी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुकेश यादव जिला पंचायत सदस्य रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट श्री मथुरा प्रसाद पांडेय जी, प्राचार्या श्रीमती सुनीता पांडेय जी, डायरेक्टर प्रबंधक इंजिनियर श्री वीरेन्द्र कुमार पांडेय जी, चीफ एजुकेशनल एडवाइजर श्री राम कुमार दुबे जी, उप-प्राचार्य श्री हर्षित कुमार दुबे जी एवं हेड मास्टर श्री पार्थो चटर्जी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शानदार संचालन विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों कृष्णा तिवारी एवं अभिनव मौर्य द्वारा किया गया, जिसकी सभी ने सराहना किया हैं ।
बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत , देशभक्ति नृत्य, एकल नृत्य, देशभक्ति गीत तथा हिंदी एवं अंग्रेजी में भाषण सहित अनेक रंगारंग मन मोहक प्रस्तुतियाँ की गईं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
मुख्य अतिथि श्री मुकेश यादव जी ने अपने संबोधन में बच्चों को एक अच्छे नागरिक बनने, पढ़ाई में रुचि लेने एवं शिक्षकों के अच्छे शिक्षण कार्य की सराहना करते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक इंजिनियर वीरेन्द्र कुमार पांडेय जी ने शुभकामनायें देते हुए विद्यालय की आगामी कार्य योजनाओं को विस्तार से साझा किया तथा अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता पांडेय जी ने स्वागत उद्बोधन में वीर शहीदों को याद कराते हुए स्वतंत्रता से रूबरू कराया एवं विद्यालय के शैक्षिक विकास एवं बच्चों में मौलिक नैतिक मूल्यों के विकास की सराहना की तथा शिक्षकों को और बेहतर शिक्षण के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रेसिडेंट श्री मथुरा प्रसाद पांडेय जी ने अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदानों को याद किया और बच्चों में देशप्रेम, ईमानदारी, अच्छे संस्कार तथा देश से भ्रष्टाचार दूर करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।
चीफ एजुकेशनल एडवाइजर श्री राम कुमार दुबे जी ने देश के सच्चे सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए बच्चों को एक सच्चा नागरिक एवं आदर्श मानव बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की संपूर्ण देखरेख हेड मास्टर श्री पार्थो चटर्जी जी एवं
उप हेड मास्टर श्रीमती नीलम यादव जी के मार्गदर्शन में अत्यंत सुंदर ढंग से सम्पन्न हुई। रिमार्कस जेम्स, यश क्लास 1 के अभिभावक मिस्टर कैलाश मौर्य जी ने विद्यालय में 21 किलो लड्डू गिफ्ट उपहार भेंट किया lविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने अपना पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
पूरे कार्यक्रम का संचालन संयोजन उप-प्राचार्य श्री हर्षित कुमार दुबे जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों में मिष्ठान वितरण के साथ पुरस्कार वितरण किया गया। इसके लिए विद्यालय के अभिभावक श्री कैलाश मौर्य जी का विशेष आभार, जिन्होंने विद्यालय में मिष्ठान वितरण करवाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।बच्चों के चेहरों पर दिखाई दे रहा अद्भुत उत्साह और देशभक्ति की भावना इस पूरे आयोजन की सबसे सुंदर झलक रही।विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की नेक कामना किया हैं l

