रवि भूषण मिश्र
_डायरेक्टर अभिषेक कुमार सोनू मौर्य एवं प्रिंसिपल नोलाबों बोस ने किया ध्वजारोहण_
_UpToday न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश _पीपरपुर, भादर, अमेठी_ | *15 अगस्त 2026* को शिक्षा क्षेत्र भदर के प्रतिष्ठित संस्थान *The RN School, Piparpur* में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ *विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक कुमार सोनू मौर्य* एवं *प्रिंसिपल नोलाबों बोस* द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्जवलित माल्यार्पण कर तत्पश्चात *ध्वजारोहण* के साथ हुआ। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया और बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए।
*उपस्थित गणमान्य*
इस अवसर पर *पियूष सर विकास सर *, *पवन कुमारी*, *सुभा मैम*, *अंशुमान सर* एवं *क्षेत्र पंचायत सदस्य* सहित विद्यालय के समस्त स्टॉप एवं तमाम प्रतिष्ठित गण मान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
*डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल का संदेश*
डायरेक्टर अभिषेक कुमार सोनू मौर्य एवं प्रिंसिपल नोलाबों बोस ने सभी छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “The RN School में हम शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और देशभक्ति के मूल्यों पर भी विशेष ध्यान देते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

