रवि भूषण मिश्र
_शरद द्विवेदी, समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, बांटी मिठाइयां_
_UpToday न्यूज़ अमेठी_उत्तर प्रदेश | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद *स्मृति जुबिन ईरानी जी * को भारतीय जनता पार्टी का *राष्ट्रीय महामंत्री* बनाए जाने पर पूरे जनपद में खुशी की लहर है।
भाजपा नेताओं *सुधांशु शुक्ला भाजपा जिलाध्यक्ष अमेठी* ने इसे अमेठी के लिए गौरव का क्षण बताया।
*प्रबल भाजपा नेता शरद द्विवेदी* का कहना है कि स्मृति ईरानी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
_नेताओं ने जताया आभार_
*शरद द्विवेदी, विधानसभा-186 अमेठी* ने बधाई संदेश में कहा,
“यह दायित्व आपके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और देश, समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करती रहेगी।”
_नरहर भादर अमेठी पयागी पुर चौराहा सुल्तानपुर एवं प्रतापगढ़ में मिठाइयां बांटकर मनाया गया जश्न_इस शुभ अवसर पर *द्विवेदी ग्रुप ऐजुकेशनल डायरेक्टर श्री शरद द्विवेदी संघ में मजबूती से पकड़ रखने वाले* एवं विधानसभा 186-अमेठी के भावी प्रत्याशी * ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाइयां बांटीं।
इस दौरान बन्टू पाण्डेय जीतेन्द्र कुमार पप्पू तिवारी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रतापुर अरुण कुमार दुवे अंजनी द्विवेदी वृजेश कुमार आत्म देव शिव शंकर शुक्ला समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि स्मृति दीदी के नेतृत्व में अमेठी और मजबूत होगा।

