रवि भूषण मिश्र
मुख्य अतिथि संजय सिंह थाना प्रभारी संग्रामपुर एवं माता प्रसाद उपाध्याय रहें विशिष्ट अतिथि
Up Today न्यूज़ अमेठी – उत्तर प्रदेश देश में आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव जश्न खामोश एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं l केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल व इंटर कॉलेज मिश्रौली तारापुर जनपद अमेठी में महाप्रबंधक वीरेंद्र बहादुर सिंह सेवानिवृत माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश एवं शिक्षक संघ नेता उत्तर प्रदेश एवं राघुवेंद्र प्रताप सिंह – राघवेंद्र सरकार व प्रबल भाजपा नेता व आरएसएस संघ नेता एवं उत्तर रेलवे बोर्ड सदस्य भारत सरकार नई दिल्ली व श्रम मंत्रालय सदस्य उत्तर प्रदेश ने विद्यालय पर ध्वजारोहण किया।
राघुवेंद्र प्रताप सिंह विद्यालय संरक्षक व भाजपा नेता ने शहीदों के बलिदान को यादगार किया ।एवं एकता अखंडता व भाईचारे का संदेश दिया।
आजाद पब्लिक स्कूल ऊँचगांव शिक्षा क्षेत्र – शुकुल बाजार जनपद अमेठी में मोहम्मद अबरार अहमद ने ध्वजारोहणकर सलामी लिया। अबरार – इबरार अहमद प्रबंधक ने भारतीय होने का गर्व किया है। समुदाय के लोगों से वीर अब्दुल हमीद की गाथाओं से सीख लेने की जरूरत है वीर शहीदों को याद कर राष्ट्र के नाम संदेश दिया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साह वर्धन के लिए छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित कर धनराशि देकर सम्मानित करवाया गया।
जिस अवसर पर अनुपम मिश्रा रघुवंशद्विवेदी बजरंग बहादुर सिंह प्रधानाचार्य निशा सिंह उप प्रधानाध्यापिका पूनम त्रिपाठी शिवानी मिश्रा शोनू मिश्रा ललित मिश्रा रमेश चंद्र सिंह जवाहर लाल श्याम शंकर संतोष कुमार ललित विश्वकर्मा वैदेही त्रिपाठी अंशिका सिंह आकांक्षा इंद्रावती कंचन मौर्या प्रीति सिंह ज्योति गुप्ता अर्चना चांदनी संतोष पाल सुचिता पाण्डेय सुधा सिंह रूचि तिवारी रेनू सिंह अनिल सिंह समेत समस्त विद्यालय परिवार एवं सैकड़ो जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक मौजूद रहें l
उक्त अवसर पर संबंधितों ने 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस, नांग पंचमी रक्षाबंधन एवं कृष्ण जन्माष्टमी के पावन शुभ अवसर पर समस्त क्षेत्र वासियों एवं देशवासियों को ढेरों सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

