रवि भूषण मिश्र
_प्रबंधक राजकुमार द्विवेदी एवं ग्राम प्रधान त्रिभुवन नाथ यादव ने विद्यालय को ऊंचाई की बुलंदियों पर लें जाने का लिया संकल्प बांटे पुरस्कार_
_UpTodey न्यूज़अमेठी_भेंटुआ,*15 अगस्त 2026* को शिक्षा क्षेत्र भेंटुआ अंतर्गत *आदर्श जूनियर हाईस्कूल गुंगुवाच्छ* में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत *विद्यालय के प्रबंधक/डायरेक्टर श्री राजकुमार द्विवेदी* एवं *ग्राम प्रधान त्रिभुवन नाथ यादव* द्वारा संयुक्त रूप से *झंडारोहण* के साथ हुई। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के गीतों पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
*बच्चों को किया सम्मानित*
इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार द्विवेदी एवं ग्राम प्रधान ने प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को *मिष्ठान के साथ पुरस्कार* वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। दोनों अतिथियों ने देशवासियों एवं बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शहीदों के बलिदान को याद किया।
*विद्यालय की उपलब्धियां*
प्रबंधक श्री राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय को *NOC व स्थायी मान्यता प्राप्त* है। विद्यालय में अग्निशमन यंत्र, हैण्डपंप सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष *80 नए बच्चों ने प्रवेश* लिया है और विद्यालय सभी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है।
उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील भी की।
कार्यक्रम में विद्यालय का स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

