रवि भूषण मिश्र
UpToday न्यूज़ अमेठी – उत्तर प्रदेश 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव पर जनपद समेत पूरे देश में रही धूम। सरकारी कार्यालयों समेत अर्ध सरकारी संस्थानों पर जश्न खामोश के साथ शानो शौकत से किया गया ध्वजारोहण। वीर शहीदों को नमन कर – किया गया याद। राष्ट्र के नाम दिया गया संदेश।
अशोक कुमार – रज्जू उपाध्याय प्रधान भवसिंहपुर संग शशिकांत सिंह ए डी ओ पंचायत संग्रामपुर ने सरकारी संस्थानों समेत पंचायत सचिवालय पर किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों को याद कर राष्ट्र के नाम दिया संदेश।
इंद्रभान – रिंकू सिंह प्रधान प्रशासक संग्रामपुर, विपिन सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर श्रम विभाग कार्यालय जनपद प्रतापगढ़ ने संग्रामपुर पंचायत के सरकारी संस्थाओं समेत परिषदीय विद्यालय में ध्वजारोहण कर ली सलामी। पंचायत बदलापुर प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि नन्दलाल यादव ओम टेक कंप्यूटर डायरेक्टर अमेठी ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश- देश को जब भी जरूरत पड़ेगी खून का कतरा कतरा बलिदान को समर्पित रहेगा।
अंशु माला कौशल ग्राम प्रधान मधुपुर खदरी संग रवि कुमार शोनू कौशल नें पंचायत सचिवालय, हेल्थ वेलनेस सेंटर – आरोग्य मंदिर, आयुष्मान केंद्र, अमृत सरोवर समेत प्रत्येक प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण कर ली सलामी।
राष्ट्र के प्रति अंशुमाला कौशल ने दिया संदेश- मैं मर भी जाऊं तो भी,यह वतन याद रहेगा, मेरे खून का हर कतरा – कतरा जिंदाबाद रहेगा मेरे देश का तिरंगा मेरी शान रहेगा।
हरिकेश बहादुर सिंह प्रधान प्रतिनिधि गंगापुर संग्रामपुर ने पंचायत सचिवालय समेत अमृत सरोवर पर फहराया तिरंगा – ली सलामी। राष्ट्र के नाम दिया संदेश। छोटेलाल यादव ग्राम प्रधान प्रशासक मिश्रौली बड़गांव – सोनू सिंह प्रधान प्रतिनिधि सरैया बड़गाँव ने सरकारी इमारतों पर किया ध्वजारोहण ली सलामी राष्ट्र के नाम दिया संदेश। शिव प्रकाश – बबलू यादव प्रधान प्रतिनिधि एवं गायत्री यादव ग्राम प्रधान प्रशासक शहजीपुर एवं पंचायत चंडेरिया ग्राम प्रधान प्रशासक तुफैल खान ने किया ध्वजारोहण ली सलामी राष्ट्र के नाम दिया संदेश।
ग्राम प्रधान प्रशासक शारदा यादव – प्रतिनिधि एडवोकेट प्रदीप यादव पंचायत बनवीरपुर ने एवं शैलेन्द्र वर्मा प्रधान प्रशासक अम्बरपुर ने सरकारी संस्थानों पंचायत सचिवालय परिषदीय विद्यालय पर किया ध्वजारोहण ली सलामी राष्ट्र के नाम दिया संदेश। हिंदुस्तान जिंदाबाद था हिंदुस्तान जिंदाबाद हैं और आगे भी हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा। मेरे देश का तिरंगा मेरी शान रहेगा – हर खून का कतरा कतरा जिंदाबाद रहेगा । शैलेंद्र वर्मा ग्राम प्रधान अंबरपुर ने जश्न खामोश के साथ फहराया तिरंगा ली सलामी राष्ट्र के नाम दिया संदेश। प्रधान प्रतिनिधि संदीप तिवारी ग्राम पंचायत शुकुलपुर ने एवं पंचायत भावल पुर में ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि शिव कुमार ने पंचायत सचिवालय समेत परिषदीय विद्यालयों में फहराया तिरंगा ली सलामी राष्ट्र के नाम दिया संदेश हमें हिंदुस्तानी होने का गर्व होना चाहिए। माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जल्द ही विकसित भारत होगा। दिनों दिन – रातों दिन भारत ताकतवर होते जा रहा है किसी देश की जुर्रत नहीं जो भारत से आंख मिला सके यह सब आज वीर शहीदों की देन है।सम्बंधितों ने स्वतंत्रता दिवस नांग पंचमी रक्षाबंधन एवं कृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई देते हुए ढेरों सारी शुभकामनायें दिया हैं एवं पर्व को गंगा जमुनी तहजीब पर मनाये जाने की अपील किया हैं l

