रवि भूषण मिश्र
विधानसभा 186- अमेठी जनता जनार्दन भाजपा पार्टी शीर्ष शासन प्रशासन एवं न्यायालय के प्रत्येक पहलू पर हमेशा खरा उतरूँगा – शरद द्विवेदी जनसेवक
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश*। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में अभी महज 6 माह बाकी हैं, लेकिन सियासी सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। अमेठी जिले की 186 विधानसभा अमेठी हॉट सीट पर भी दावेदारों की लाइन लगनी शुरू हो गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार का चुनाव बेहद रोचक होगा। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस के साथ-साथ स्थानीय गठबंधन भी मुकाबले को प्रभावित कर सकते हैं। चुनाव नजदीक आते-आते दलबदलू और अवसरवादी नेताओं की होड़ और टिकट के लिए अफरा-तफरी का माहौल बनना तय है।
हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार सत्ताधारी दल टिकट वितरण में “कर्मठ और जूझारू” कार्यकर्ताओं को ही तरजीह देंगे। दिखावे और भौकाल वाले नेताओं की जगह जमीनी पकड़ रखने वाले चेहरे को मौका मिल सकता है।
*भाजपा से शरद द्विवेदी ने ठोकी दावेदारी*
अमेठी विधानसभा – 186 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और *द्विवेदी ग्रुप ऑफ एजुकेशन एवं बाबा जैराम द्विवेदी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक शरद द्विवेदी* ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व से टिकट की प्रबल दावेदारी की है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने संगठन में अपनी सक्रियता और संघ समर्पित छवि का हवाला देते हुए आग्रह किया है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि शरद द्विवेदी एक “विशेष चेहरा” हैं। उनकी छवि निर्मल और जमीनी है। ऐसे में वे सपा के संभावित प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देकर भारी मतों से जीत दर्ज कर पार्टी को एक मजबूत विधायक दे सकते हैं।
*जनता का मूड बदला*
क्षेत्र के लोग अब “नई-नई दौलत” और दिखावे वाली राजनीति से ऊब चुके हैं। जनता और पार्टी दोनों ही अच्छे से जानती हैं कि किस नेता का कितना स्तर और वजूद है। इसलिए इस बार टिकट उसी को मिलेगा जिसकी छवि साफ हो और जो लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहा हो।

