*Uptoday न्यूज़
अमेठी उत्तर प्रदेश , भादर*। भीषण बरसात के कारण *ग्राम पंचायत नरहरपुर* के *झलियाहवा तालाब* में भरे पानी से लगभग 9 घर जलमग्न हो गए थे। प्रशासन के आश्वासन के बाद भी कोई मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला।
*ग्राम प्रधान पंचायत प्रशासक* के नेतृत्व में आज सुबह से अथक परिश्रम कर चंदे के पैसे से तालाब में भरे पानी की निकासी कराई गई। इस कार्य में गांव के काफी लोगों ने बढ़-चढ़कर चंदा दिया।
ग्राम प्रधान प्रशासक ने सभी चंदा दाताओं और ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि “प्रशासन सिर्फ दावे कर रहा है, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हो रहा।” उन्होंने बताया कि *कल यहां पुलिया भी डाली जाएगी* ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि *डिप्टी कमिश्नर इंचार्ज और खण्ड विकास अधिकारी भादर* के सभी दावे फेल साबित हुए हैं।
*VOICE OF AMETHI* की टीम ने भी ग्राम प्रधान प्रशासक और सहयोग करने वाले सभी लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी हैं ।सम्बंधित खण्ड विकास कार्यालय अधिकारियों ने उक्त मामले के सम्बन्ध में माकूल जबाबदेही से कतराते नजर आये l

