रवि भूषण मिश्र
अपने किये गये प्रत्येक वादों पर हमेशा खरा उतरूँगा – पंडित राधिका प्रसाद मिश्रा
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* विकास खण्ड भेंटुआ की ग्राम पंचायत अरशहनी में प्रधान प्रशासक कुमुदलता और उनके प्रतिनिधि राधिका प्रसाद मिश्रा ने पंचायत की सूरत बदल दी है। पारदर्शिता के साथ कराए जा रहे विकास कार्यों से पंचायत पूरे ब्लॉक में मिसाल बन गई है।
ग्राम पंचायत में *सार्वजनिक शौचालय, पंचायत सचिवालय, आरआरसी सेंटर, जिम सेंटर* सहित सभी महत्वपूर्ण इमारतों को एक ही स्थान पर विकसित किया गया है, जिससे ग्रामीणों को एक ही जगह पर सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। पंचायत में स्वच्छता, जल संचयन के लिए अमृत सरोवर निर्माण सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
प्रतिनिधि *राधिका प्रसाद मिश्रा* ने बताया कि पंचायत में जो भी विकास कार्य हुए हैं, पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कराए गए हैं। जनता के सहयोग से पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राधिका मिश्रा ने कहा कि *”आगामी पंचायत चुनाव मजबूती के साथ दमदारी से लड़ा जाएगा”* और जनता के आशीर्वाद से फिर से पंचायत में विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर शुभकामनायें देते हुए पर्व को गंगा जमुनी तहजीब पर मनाये जाने की अपील किया है l

