रवि भूषण मिश्र
दिव्यांग जनों बुजुर्गो क़ो ट्रको भर उपकरण वितरित करवाया हैं – गोकुल यादव
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश /भेंटुआ।* ग्राम पंचायत सुमेरपुर के ग्राम प्रधान एवं कार्यवाहक प्रधान संघ अध्यक्ष भेंटुआ गोकुल प्रसाद यादव और धरईमाफी के हैट्रिक लगाने वाले प्रधान प्रतिनिधि राम चंदर कश्यप ने अपने-अपने क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास की रफ्तार दी है।
दोनों नेताओं ने अपने कार्यकाल में सड़क, नाली, खड़ंजा, आवास, शौचालय, पेयजल और विद्युतीकरण जैसे बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता दी है। गांव-गांव में विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में संतोष है।
गोकुल प्रसाद यादव संघ अध्यक्ष और राम चंदर कश्यप प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव वे पूरी मजबूती और दमदारी के साथ लड़ेंगे। जनता के आशीर्वाद से विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी।
साथ ही दोनों ने समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को आपसी प्रेम और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

