रवि भूषण मिश्र
गरीब तबके के मरीजों के साथ दरियादिली दिखाई जाती हैं – डॉ संदीप जी एवं मो. कलीम जी
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* मुंशीगंज रोड, अमेठी स्थित फैज नर्सिंग होम एंड रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. संदीप तिवारी ने दीपावली पर्व को लेकर एडवाइजरी जारी की है और समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. तिवारी ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर छोटे बच्चों के हाथों में ज्वलनशील और विस्फोटक पटाखे बिल्कुल न पकड़ाएं। उन्होंने कहा कि तेज धमाके और आग वाले पटाखे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।
उन्होंने कहा, “त्योहार खुशियों का है, लापरवाही से इसे गम में न बदलने दें। पटाखे जलाते समय बड़ों की मौजूदगी जरूरी है। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें।”
साथ ही डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, जलने या चोट की स्थिति बनती है तो तुरंत बिना देरी किए स्थानीय अस्पताल पहुंचें और चिकित्सीय सलाह लें।
उन्होंने पर्व को हर्षोल्लास, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने की अपील की है।

